लगरा आरटीओ ऑफिस के पास सुनसान इलाके में ले जाकर कार में ही किया था कारोबारी संजय सिंह ने बिलासपुर की भाजपा नेत्री के साथ बलात्कार, इज्जत के साथ ढाई करोड रुपए गंवाने वाली नेत्री का मामला पूरे प्रदेश में सुर्खियों में, आरोपी गिरफ्तार

शशि मिश्रा

बिलासपुर में कभी डॉक्टर रमन सिंह और पूर्व तखतपुर विधायक की करीबी रही भाजपा नेत्री के साथ हुए दुष्कर्म का मामला पूरे प्रदेश में सुर्खियों में है। मामला इसलिए भी चर्चा में है कि एक रूलिंग पार्टी की महत्वपूर्ण पदाधिकारी अगर इस तरह से दुष्कर्म और ब्लैकमेल का शिकार हो सकती है तो समझिए आम महिलाओं की क्या बिसात है ? यह भी चिंतनीय है कि आखिर महिला किस कदर परेशान रही होगी कि उसने अपना राजनीतिक भविष्य दांव पर लगाकर इस मामले को उजागर किया, क्योंकि उन्हें भी पता होगा कि इस मामले के प्रकाश में आने के बाद उनकी सार्वजनिक छवि पर इसका दुष्प्रभाव पड़ेगा और पार्टी भविष्य में कभी उन्हें कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी नहीं देगी।

विगत चुनावो में विभिन्न पदों के लिए दावेदारी करने वाली इस नेत्री को हाल ही में केंद्र में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है, जिन्होंने सिविल लाइन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए चौंकाने वाला खुलासा किया है । भाजपा नेत्री ने बताया कि 2021-22 में फेसबुक के माध्यम से उनकी पहचान झारखंड के रांची निवासी संजय सिंह से हुई थी। इस बीच कुछ सामाजिक माध्यमों से और कॉमन फ्रेंड के द्वारा भी संजय सिंह से संपर्क होता रहा। एनजीओ का भी संचालन करने वाली भाजपा नेत्री ने बताया कि उन्हें संजय सिंह ने जानकारी दी कि उनका कंस्ट्रक्शन का व्यापार है, साथ ही ट्रांसपोर्ट और कोयले का कारोबार भी वे करते हैं। बताया जा रहा है कि इस दौरान संजय सिंह ने इस भाजपा नेत्री को भी उनके व्यापार में निवेश करने पर अच्छा खासा मुनाफा होने का लालच दिया। इसके बाद महिला नेत्री भी संजय सिंह के साथ व्यापार करने को सहमत हो गई ।

2024 में बिलासपुर परसदा स्थित होटल सेंट्रल प्वाइंट इन मे संजय सिंह और भाजपा नेत्री की बिजनेस मीटिंग हुई। भाजपा नेत्री का भरोसा जीतने के लिए संजय सिंह ने दिसंबर 2024 में उनके अकाउंट में 15 लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए। इसी दौरान जनवरी 2025 से दिसंबर 2025 के बीच भाजपा नेत्री ने संजय सिंह को 1.57 करोड रुपए कैश में सात अलग-अलग किस्तों में दिए। संजय सिंह भी लगातार लाभांश महिला के खाते में डालता रहा।

23 फरवरी 2025 को संजय सिंह ने 25 लाख रुपए महिला नेत्री को दिए। इसके बाद दोनों के बीच घनिष्ठता और बढ़ गई। अब तो संजय सिंह के साथ उसकी पत्नी अनीता सिंह भी भाजपा नेत्री के साथ लगतार मोबाइल पर संपर्क बनाए रखती थी। बताते हैं कि इसी दौरान कई बार संजय सिंह भोजपुरी के अश्लील वीडियो उन्हें भेजने लगा। जब भाजपा नेत्री ने इस पर कथित तौर पर आपत्ति की तो संजय सिंह ने कहा कि तुम अब मेरे ही परिवार के सदस्य की तरह हो इसलिए यह सब चलता है । व्यापारिक और पारिवारिक संबंधों की वजह से भाजपा नेत्री भी यह सब खामोशी से सहती रही।

धीरे-धीरे दोनों के बीच घनिष्ठता बढ़ने लगी। कई बार दोनों साथ में गाड़ी में इधर-उधर भी गए। 15 सितंबर 2025 को भाजपा नेत्री को अपना पुराना सोना देकर नया लेने रायपुर जाना पड़ा। इस दौरान संजय सिंह भी रायपुर आया हुआ था। रायपुर में भाजपा नेत्री ने संजय सिंह को 22 लाख रुपए कैश दिए और बिलासपुर लौटने लगी तो संजय सिंह ने उनसे कहा कि उसे भी बिलासपुर होते हुए रांची जाना है इसलिए दोनों साथ-साथ ही बिलासपुर की ओर रवाना हो गए।

इसी दौरान रास्ते में संजय सिंह ने भाजपा नेत्री को अपनी कार में बिठा लिया और बिलासपुर के मोपका सीपत क्षेत्र में कुछ प्रॉपर्टी दिखाने के नाम पर उन्हें अपने साथ ले गया। महिला के अनुसार उस दौरान कार को संजय सिंह का ड्राइवर चला रहा था लेकिन कार में भाजपा नेत्री को अकेला पाने के बाद ही संजय सिंह अश्लील हरकतें करने लगा। कभी महिला की छाती पर तो कभी उसकी जांघ पर हाथ फेरने लगा। महिला ने हल्का विरोध किया तो संजय सिंह ने लगरा आरटीओ के पास सुनसान इलाके में गाड़ी को रुकवाया और ड्राइवर को गाड़ी से बाहर जाने के लिए कहा। जैसे ही ड्राइवर बाहर निकला संजय सिंह ने कार के अंदर ही भाजपा नेत्री के साथ शारीरिक संबंध बनाएं । जब महिला ने इस पर आपत्ति जताई तो मेन रोड से एक ऑटो बुलाकर महिला को उसमें बिठाकर उन्हें उसके घर भेज दिया गया।

इसके बाद संजय सिंह ने भाजपा नेत्री को कॉल कर इस घटना को भूल जाने के लिए कहा। अपने पारिवारिक और राजनीतिक भविष्य को ध्यान में रखकर महिला ने भी इस मामले को भूल जाना ही बेहतर समझा, लेकिन उन्होंने फैसला कर लिया था कि आगे भविष्य में संजय सिंह के साथ कारोबार नहीं करना है। जो पैसा उन्होंने निवेश किया था वह चाहती थी कि उसे धीरे-धीरे वापस ले ले। महिला के अनुसार अब तक वह संजय सिंह को ढाई करोड़ से अधिक की रकम दे चुकी थी। कहते हैं भाजपा नेत्री के इस तरह से खामोश रह जाने के बाद संजय सिंह की हिम्मत बढ़ गई और वह महिला नेत्री के साथ और भी फ्रैंक होने लगा। जब महिला ने अपने पैसे वापस मांगे तो संजय सिंह कहने लगा कि उसके पैसे तब मिलेंगे जब वह उसे कुछ और देगी।

बिहार चुनाव से पहले भाजपा नेत्री ने एक नई कार खरीदने का प्लान बनाया, जिसके लिए उन्होंने क्रिस्टा इनोवा लेने के लिए ₹21,000 बुकिंग अमाउंट देने के बाद संजय सिंह से ₹50,000 मांगे लेकिन संजय सिंह ने ₹50,000 देने की बजाय झारखंड निवासी अपने मित्र अभिषेक मिश्रा की थार गाड़ी भेज कर कहा कि फिलहाल इसे इस्तेमाल कीजिए। जब महिला ने इस गाड़ी की कीमत के बारे में पूछा तो संजय सिंह ने कहा कि थार खरीदने के लिए 25 लाख रुपए उनके ही प्रॉफिट में से लिया गया है। यह सुनकर महिला इसलिए हैरान रह गई क्योंकि पैसा उनका था लेकिन गाड़ी का ओनर संजय सिंह का कोई दोस्त था। इस विवाद के बाद 4 महीने पश्चात महिला ने थार वापस कर दी।

इसी बीच बिहार चुनाव में कैंपेनिंग के लिए भाजपा नेत्री को बिहार जाना पड़ा। इसकी जानकारी जब संजय सिंह को हुई तो वह उस पर बरस पड़ा। महिला नेत्री को अपनी प्रॉपर्टी समझते हुए उसे धमकाने लगा कि वह किसी भी नेता से नहीं मिलेगी। संजय सिंह उस पर पूरी तरह से नियंत्रण कर रहा था, जैसे वह उसकी गर्लफ्रैंड हो।

बिहार चुनाव निपटाकर जैसे ही भाजपा नेत्री बिलासपुर पहुंची तो संजय सिंह का फोन आया और उसने कहा कि महिला को आसानसोल आना पड़ेगा। संजय सिंह ने बताया कि आसनसोल में कोल माइन की शुरुआत करनी है । संजय सिंह ने आसनसोल रानीगंज स्थित कोल माइन का काम स्वतंत्र रूप से भाजपा नेत्री को करने की बात कही। महिला ट्रेन के माध्यम से आसनसोल पहुंची तो पता चला कि वह जिस होटल में ठहरी है वहां पहले से ही संजय सिंह मौजूद है। 12 दिसंबर 2025 को और 25 लाख रुपए दिए गए, साथ ही कोल माइंस साइट का भूमि पूजन भी हुआ। इसके बाद महिला खड़कपुर होते हुए बिलासपुर लौटी लेकिन संजय सिंह ने उन्हें रोकने का काफी प्रयास किया।

इसके बाद भाजपा नेत्री ने संजय सिंह से बातचीत बंद करते हुए उसका नंबर ब्लॉक कर दिया तो संजय सिंह दूसरे नंबरो से उन्हें कॉल करने लगा और बदतमीजी से होते हुए गाली-गलौज पर उतर आया । अब तो संजय सिंह उन्हें ब्लैकमेल भी करने लगा था। महिला को समझ में आ गया था कि संजय सिंह के चक्कर में पड़कर उन्होंने इज्जत के साथ करोड़ो रुपए भी गंवा दिया है। फिर भी उन्होंने यह सब भूल जाने का फैसला किया

फिर भी संजय सिंह पीछा नहीं छोड़ रहा था। दूसरे नंबर से कॉल कर वह कहता कि ऐसे काम नहीं चलेगा। मेरा साथ तुम नहीं छोड़ सकती। मैं तुम्हें ऐसे जाने नहीं दूंगा। अपनी शिकायत में भाजपा नेत्री ने बताया कि उनका और संजय सिंह का जॉइंट अकाउंट केनरा बैंक रांची में है, जिसमें संजय सिंह की पत्नी नॉमिनी है। वह भी अक्सर भाजपा नेत्री को कॉल कर कहती कि इस तरह से काम मत छोड़िए। हिसाब किताब देखकर जो भी आपस में है खत्म कीजिए । इसी बीच 9 अप्रैल 2026 को उनके जॉइंट अकाउंट में एक करोड रुपए आया जो थोड़े देर में ही विड्रोल कर लिया गया। भाजपा नेत्री समझ चुकी थी कि वह पूरी तरह से छली गई है। संजय सिंह ने उसके साथ न केवल ढाई करोड़ रुपए की ठगी की बल्कि उसके इज्जत से भी खेल गया । इसके बाद अपने परिवार, राजनीतिक भविष्य और सब कुछ दांव पर में लगाते हुए भाजपा नेत्री ने इसकी शिकायत सिविल लाइन थाने में की है।

सूत्रों के अनुसार पुलिस ने रांची में दबिश देकर आरोपी को पकड़ भी लिया है। जल्द ही पुलिस इसका खुलासा कर सकती है। यह पूरा मामला पूरे प्रदेश में सुर्खियों में है। सच तो यह है कि अधिक मुनाफे की लालच में एक रसूखदार पद पर रहते हुए महिला ने एक अनजान व्यक्ति के साथ न केवल व्यापारिक संबंध बनाए बल्कि बलात्कार के बाद भी खामोश रही। शायद ऐसी ही हरकतों से संजय सिंह जैसे दरिंदों के हौसले बढ़ते हैं।

इधर गिरफ्तार होने के बाद आरोपी संजय सिंह ने दावा किया कि उनकी और भाजपा नेत्री की पिछले 6 महीने से कोई मुलाकात नहीं हुई है , केवल फोन पर बातचीत हुई है हालांकि उन्होंने दुष्कर्म के आरोपों को खारिज नहीं किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!