उसलापुर रेलवे स्टेशन में मौजूद स्लॉट में शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी आग

शशि मिश्रा

उसलापुर रेलवे स्टेशन के एक स्टॉल में शार्ट सर्किट से अचानक आग लगने के कारण पूरा स्टॉल और खाने-पीने का सामान जलकर खाक हो गया। प्रतिदिन की तरह मंगलवार की देर रात दुर्ग से अंबिकापुर उसलापुर स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर दो पर पहुंची थी। ट्रेन स्टेशन पर पहुंचते ही यात्री सामान लेने के लिए कोच से नीचे उतरने लगे। इसी समय स्टॉल नम्बर 189 में अचानक आग लग गई। आग देखकर कर्मचारी बाहर निकलकर इधर-उधर भागने लगे। आग लगने की सूचना पर आरपीएफ और संबंधित विभाग की टीम तत्काल प्लेटफार्म नम्बर दो पर पहुंची और आग बुझाना शुरु किया। आग की तेज लपटों के कारण स्टॉल का पूरा स्ट्रक्चर सहित सारे सामान जलकर खाक हो गए। जानकारी के अनुसार उक्त स्टॉल चौधरी इंटरप्राइजेस का है, जिसे पेटी कांट्रेक्टर को दिया गया है। वहीं आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है, जिसकी जांच शुरु कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!