नाबालिग को भगाकर भर दी मांग और फिर करने लगा उसके साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

मुंगेली सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में रहने वाली नाबालिग लड़की 1 मार्च को अचानक गायब हो गई। परिजनों ने संदेह जताया कि कोई अज्ञात व्यक्ति उसे बहलाफुसला कर भगा ले गया है। इसकी रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की तो पुलिस को पता चला कि गायब किशोरी ग्राम बलौदी मुंगेली के रहने वाले 23 वर्षीय दूजे राम ध्रुव के संपर्क में थी। पुलिस ने उसके बाद उसकी तलाश शुरू की तो पता चला कि वह राजण गांव पुणे महाराष्ट्र में मौजूद है। इसके बाद पुलिस की टीम वहां पहुंची तो आरोपी दूजे राम के पास से नाबालिग बरामद हुई। पता चला कि उसे इस बात की जानकारी थी कि लड़की नाबालिग है फिर भी उसे प्रेम का झांसा देकर अपने साथ भगा कर ले गया और फिर उसकी मांग भरकर उसे अपनी पत्नी बना लिया और किसी पति-पत्नी के तरह दोनों शारीरिक संबंध बनाने लगे। पुलिस ने आरोपी को अपहरण और बलात्कार के अलावा पोक्सो एक्ट के तहत आरोपी बनाते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!