पिता पर चाकू से हमला करने दौड़ा युवक, बचाव में पहुंचे आरक्षक को किया घायल

घायल आरक्षक

बिलासपुर के कुदुदंड क्षेत्र में बुधवार रात पारिवारिक विवाद के दौरान एक युवक ने अपने पिता पर चाकू से हमला करने का प्रयास किया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची डायल-112 टीम पर भी आरोपी ने हमला कर दिया, जिसमें एक आरक्षक घायल हो गया।

पुलिस के अनुसार, सागर सूर्यवंशी का अपने पिता मुन्ना सूर्यवंशी से विवाद हो गया था। विवाद बढ़ने पर उसने घर में रखा चाकू निकाल लिया और पिता को धमकाते हुए हमला करने दौड़ पड़ा। पिता ने किसी तरह खुद को सुरक्षित रखते हुए पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची डायल-112 टीम ने आरोपी को काबू करने का प्रयास किया और उसके हाथ से चाकू छीन लिया। इसी दौरान आरोपी ने एक डंडे से आरक्षक मोरज सिंह के सिर पर वार कर दिया, जिससे वे घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा और आरोपी को गिरफ्तार कर सिविल लाइन थाना ले जाया गया।

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपी सागर सूर्यवंशी मानसिक रोग से पीड़ित है और उसका उपचार चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!