हायर सेकेंडरी स्कूल पोड़ी की छात्रा ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन, मानसून रजक ने 10वीं में 91.83% अंक हासिल कर बढ़ाया स्कूल व गांव का मान

यूनुस मेमन

रतनपुर पोड़ी हायर सेकेंडरी स्कूल पोड़ी की छात्रा मानसून रजक ने कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में 91.83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय एवं गांव का नाम गौरवान्वित किया है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
मानसून रजक, एडवोकेट नाथूराम रजक की पुत्री हैं। उन्होंने अपनी मेहनत और लगन के बल पर यह सफलता हासिल की है। विद्यालय के शिक्षकों एवं परिजनों ने उनकी इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
ग्रामीणों ने भी मानसून रजक को बधाई देते हुए कहा कि उनकी सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। विद्यालय प्रबंधन ने छात्रा के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन को विद्यालय के लिए गौरवपूर्ण बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!