
यूनुस मेमन

रतनपुर- शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बिरगहनी संकुल बछाली खुर्द में पदस्थ शिक्षक ओम प्रकाश जायसवाल को उनके सेवानिवृत होने पर सम्मान एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया।इस अवसर पर शाला प्रबंध समिति के पदाधिकारी, सदस्य गण, पंचायत के जनप्रतिनिधि, पालक गण,शिक्षक, बड़ी संख्या में बच्चों ने भाग लिया। सर्वप्रथम मां सरस्वती के तेल चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन किया गया (इस कार्यक्रम के प्रमुख अभ्यागत कृतिका पैंकरा अध्यक्ष शाला प्रबंधन समिति, अध्यक्षता समन्वयक प्रमोद साहू विशिष्ट अतिथि के रूप में फूल मत बाई पैंकरा,सीमा ठाकुर,राजेंद्र
लास्कर उपसरपंच,कृष्ण कुमार साहू उपाध्यक्ष थे।
अतिथियों ने शिक्षक ओम प्रकाश जायसवाल को शाल, श्रीफल,डायरी,पेन,गिफ्ट आदि देकर सम्मानित किया एवं विदाई दी गई।
समन्वयक प्रमोद ने कहा कि जायसवाल सर लगातार अपने कर्तव्य के प्रति जागरूक रहे।उन्हें हम हमेशा याद करेंगे। उपसरपंच ने कहा कि उनका सरल सहज व्यवहार हमको हमेशा याद रहेगा।कार्यक्रम का सफल संचालन कर रहे प्रधान पाठक दिनेश पांडेय ने कहा- ओम प्रकाश अपने कार्य के प्रति सजग रहते थे,निष्ठा से कार्य किए। शाला के सभी गतिविधियों साहित्यिक, सांस्कृतिक, खेल में भी बराबर बच्चों का मार्गदर्शन करते रहे। गणित, हिंदी को बहुत अच्छे ढंग से पढ़ाया।हमेशा याद रहेंगे। उन्होंने यह कामना की वे स्वस्थ रहें और अपने जीवन में खुश रहे। अतिथियों ने संबोधित किया बाल कैबिनेट के विद्यार्थियों ने भी जयसवाल को माल्यार्पण कर पेन भेंटकर सम्मान विदाई दी। ओमप्रकाश जायसवाल जी ने कहा जब भी मेरी जरूरत होगी मैं सेवा देने के लिए तैयार हूँ। प्रमोद साहू ने विदाई गीत और दिनेश पांडे ने भजन सुना कर खूब वह वाही लूटी ।कार्यक्रम में शिक्षक देव कुमार लास्कर, प्रमिला लास्कर, प्रकाश यादव, भारती कुलदीप,अंजलि,अनुष्का लश्कर,रीमा,अनुष्का कोषले एवं बड़ी संख्या में बच्चे उपस्थित रहे। कार्यक्रम के प्रारंभ में छठवीं,सातवीं के बच्चों को परीक्षा परिणाम सुनाया गया। शाला का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा।सभी बच्चों को बधाइयां दी गई और अंत में आंशिक न्योता भोजन कराया गया।कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन शिक्षक देव कुमार ने किया।
