रायपुर में ‘अकाल पुरख की फौज’ की प्रदेश स्तरीय बैठक, संगठन का विस्तार और नई नियुक्तियां घोषित


रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित होटल सेलीब्रेशन में ‘अकाल पुरख की फौज’ की प्रदेश स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें संगठन के विस्तार के साथ प्रदेश एवं जिला स्तर पर नई नियुक्तियों की घोषणा की गई। कार्यक्रम में देशभर से आए पदाधिकारियों और समाज के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।
बैठक में विशेष रूप से अमृतसर से पधारे ज्ञानी केवल सिंह, संगठन के संस्थापक सरदार जसविंदर सिंह तथा बलविंदर सिंह जौरासिंग शामिल हुए। इस दौरान संगत की सहमति से सरदार अमरजीत सिंह दत्ता को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
कार्यक्रम में जिला स्तर पर भी संगठनात्मक जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बिलासपुर जिले के लिए सरदार बलजीत सिंह गंभीर (पूर्व अध्यक्ष, पंजाबी युवा समिति) को जिला अध्यक्ष बनाया गया। उनके अध्यक्ष बनने पर समाज में उत्साह का माहौल देखा गया। बताया गया कि बलजीत सिंह गंभीर ने अपने पूर्व कार्यकाल में कई धार्मिक आयोजनों का सफल संचालन किया, जिनमें कीर्तन समागम जैसे कार्यक्रम शामिल हैं। साथ ही उन्होंने संगत को करतारपुर और अमृतसर की धार्मिक यात्रा कराकर दर्शन लाभ भी कराया था।


इस अवसर पर गुरुद्वारा कमेटी रायपुर के पूर्व अध्यक्ष सरदार सुरेंद्र सिंह छाबड़ा, वर्तमान अध्यक्ष सरदार इंदरजीत सिंह छाबड़ा, बिलासपुर के सरदार राजेंद्र सिंह चावला, अमरजीत सिंह दुआ, प्रीतपाल सिंह गंभीर, जसवीर सिंह गांधी, कमलदीप सिंह अरोरा, अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष सरदार अमरजीत सिंह छाबड़ा, पूर्व विधायक कुलदीप सिंह जुनेजा, गुरमुख सिंह होरा, राजा होरा, कुलदीप सिंह भामरा, कांग्रेस महासचिव मलकीत सिंह गेंदू, जगजीत सिंह खनूजा, विशु अजमानी, सतदीप सिंह लवी होरा, सिंटू होरा तथा नैवी गंभीर सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में संगठन के पदाधिकारियों ने समाज के उत्थान, धार्मिक गतिविधियों के विस्तार और एकजुटता को मजबूत करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!