

बिलासपुर। प्रधानमंत्री Narendra Modi के मासिक रेडियो-टीवी कार्यक्रम Mann Ki Baat की 133वीं कड़ी का रविवार को मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के बूटापारा में सामूहिक श्रवण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के तत्वावधान में सुबह 11 बजे किया गया।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ एवं युवा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बिलासपुर संभाग के सह प्रभारी पल्लवधर, सह संयोजक ईश्वर प्रसाद यादव, प्रार्थ चक्रवर्ती, विवेक पाण्डेय, टिंकू शर्मा, बंटी शर्मा, सुरेश पटेल, शिवभोला कश्यप, संजय लहरे, गोपाल गंधर्व और जमुना प्रसाद धुरी सहित अन्य पदाधिकारी एवं स्थानीय नागरिक शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों और विशेषकर युवाओं में उत्साह देखने को मिला। उपस्थित लोगों ने एक साथ ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना और प्रधानमंत्री के विचारों को सराहा। आयोजन के अंत में प्रतिभागियों ने कार्यक्रम को प्रेरणादायक बताते हुए प्रसन्नता व्यक्त की।
आयोजकों के अनुसार, इस तरह के सामूहिक श्रवण कार्यक्रमों से समाज में जागरूकता बढ़ती है और लोगों को विभिन्न विषयों पर सकारात्मक संदेश प्राप्त होता है।
