

जबलपुर। चोरी और सीना जोरी का इससे बेहतरीन उदाहरण शायद ही कोई दूसरा देखने को मिले । अपने जिस बदनाम अतीत की वजह से दुल्हन को शर्मिंदा होना चाहिए था, उस पर शर्मिंदा होने की बजाय उसने इसे ब्लैकमेल का हथियार बना लिया और सीधे-साधे दूल्हे को ब्लैकमेल कर उससे 5 लाख रुपए ऐंठने की व्यवस्था कर ली, लेकिन सही समय पर सच्चाई उजागर होने से मामले का खुलासा हो गया।
मध्यप्रदेश के जबलपुर में तय शादी से पहले एक नाटकीय घटनाक्रम सामने आया है, जिसमें दूल्हे को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद शादी टूट गई और बाद में दहेज प्रकरण की शिकायत ने मामले को और उलझा दिया।
जबलपुर निवासी अजीत यादव की शादी महक यादव के साथ तय हुई थी। शादी की रस्मों के तहत 16 अप्रैल को तिलक और 20 अप्रैल को विवाह की तारीख निर्धारित थी। विवाह के कार्ड भी छपकर वितरित किए जा चुके थे।
इसी बीच तिलक से दो दिन पहले अजीत यादव के मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा महक यादव की कई तस्वीरें और कुछ निजी वीडियो भेजे गए। तस्वीरों में महक एक अन्य युवक के साथ दिखाई दे रही थी। इसके बाद उस व्यक्ति ने फोन कर खुद को महक का प्रेमी बताया और अजीत यादव को शादी न करने की धमकी दी। फोन पर कहा गया कि यदि बारात लेकर आए तो गोली मार दिया जाएगा।
इस घटनाक्रम के बाद अजीत यादव ने सुरक्षा कारणों और परिस्थितियों को देखते हुए शादी से इंकार कर दिया।
दूसरी ओर, महक यादव ने इस आपदा को अवसर बना लिया । महक यादव ने थाने पहुंचकर अजीत यादव और उसके परिवार पर दहेज मांगने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की। शिकायत में कहा गया कि शादी से पहले तय राशि से अधिक दहेज की मांग की जा रही थी और इनकार करने पर विवाह रद्द कर दिया गया।
बाद में दोनों पक्षों के बीच बातचीत के दौरान दुल्हन ने समझौते के लिए पांच लाख रुपये की मांग कर दी।
तंग आकर मामले में अजीत यादव ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) से संपर्क कर पूरी जानकारी दी और अपने मोबाइल पर प्राप्त सामग्री भी दिखाई। एएसपी ने प्रारंभिक स्तर पर मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित थाना प्रभारी को तत्काल एफआईआर दर्ज करने से रोकने के निर्देश दिए और मामले की जांच के संकेत दिए।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच के बाद ही आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
इस पूरे मामले में दुल्हन की मक्कारी उजागर हुई है। दुल्हन ही नहीं उसका परिवार भी शातिर निकला। अपनी बेटी के अतीत पर जिस परिवार को शर्मिंदा होना चाहिए था और दूल्हे के परिवार से माफी मांगनी चाहिए थी, वही लोग उनसे ₹500000 की मांग करने लगे। यही कारण है कि आजकल लड़के शादी से डरने लगे हैं। फिलहाल अजित यादव को लग रहा होगा कि वह तो बाल बाल बच गया। अगर ऐसी लड़की कहीं गलती से उसकी पत्नी बन जाती तो उसका जीवन नर्क बन जाता । या तो वह किसी नीके ड्रम में कैद होता है या फिर हनीमून में शहीद कर दिया जाता।
