
शशि मिश्रा
बिलासपुर। आए दिन की प्रताड़ना से तंग आकर पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। जांच के बाद पुलिस ने पति के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है। सिरगिट्टी टीआई किशोर केंवट ने बताया कि मन्नाडोल निवासी शिखा ठाकुर का पति सुरेन्द्र सिंह आए दिन शराब पीकर घर आता था और मारपीट करता था। मारपीट करने से प्रताड़ित होकर शिखा ठाकुर ने 27 अगस्त 2025 को घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। जांच के बाद पुलिस ने पति सुरेन्द्र सिंह के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है।
