
बिलासपुर। शहर की सिंधी कॉलोनी स्थित धन गुरुनानक दरबार में शुक्रवार से ‘इच्छापुरक जपजी साहिब काचालीहा साहिब’ का भव्य आयोजन प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम के तहत 5 श्री जपजी साहिब के अखंड पाठ (हिंदी में) 24 घंटे निरंतर 40 दिनों तक किए जाएंगे। यह धार्मिक आयोजन 17 अप्रैल से शुरू होकर 29 मई 2026 तक चलेगा।
आयोजन का शुभारंभ शुक्रवार रात 8:30 बजे से किया गया। इस अवसर पर उल्हासनगर से पहुंचे बाबाजी जसकीरत सिंह जी एवं बाबाजी त्रिलोचन सिंह जी ने संगत को दर्शन देकर आशीर्वाद प्रदान किया। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही।
धार्मिक अनुष्ठान के उपरांत प्रतिदिन गुरु का नाश्ता एवं लंगर प्रसाद वितरित किया जाएगा। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से गुरु दरबार में पहुंचकर हाजिरी भरने और आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में दरबार के प्रमुख भाई साहब मूलचंद नारवानी, पूर्व पार्षद सुरेश वाधवानी, सोनू लालचंदनी, नरेश मेहरचंदनी, गंगाराम सुखीजा, वार्ड पार्षद कंचन सुरेश वाधवानी, बलराम रामानी, डॉ. हुदल दास सोमनानी, मूरली कुकरेजा, अविनाश हिंदूजा, विष्णु धनवानी, राहुल पमनानी, अशोक मटलानी, सुरेश माधवानी, विकास बजाज, सुमित रोशन, नंदलाल पोपटानी, बलवीर सिंह, साहिल, अनीता नारवानी, ज्योति हिंदूजा, कशिश जैसवानी, स्नेहा पमनानी, वर्षा सुखिजा, पलक मखीजा, कंचन रोहरा, डॉ. सोनम कलवानी, अक्षय कुमार, नीलम एवं दीपक लालवानी सहित अन्य सेवादार सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
