नगर निगम की सभा से पहले भाजपा पार्षद दल की बैठक


बिलासपुर। नगर निगम के विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा के लिए आज सत्तारूढ़ भाजपा पार्षद दल की बैठक जिला भाजपा कार्यालय में सम्पन्न हुई। बैठक में नगर के सभी वार्डों के भाजपा पार्षद मेयर इन काउंसिल के सदस्य उपस्थित थे। बैठक में प्रथम मुख्य 7 प्रस्तावों का पठन किया। साथ ही अतिरिक्त आठ प्रस्तावों का वाचन किया। प्रस्तावों के पठन के पश्चात बैठक में पार्षदों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ने पार्षद दल को संबोधित करते हुए कहा कि सामान्य सभा की जो बैठक होगी उसमें अनिवार्य रूप से सभी पार्षदों को उपस्थित रहना है। बैठक में पार्षदों को शालीनता के साथ सभी प्रस्तावों पर बहुमत के आधार पर समर्थन प्रदान करना है।
महापौर पूजा विधानी ने कहा कि स्वच्छता के मामले में आज नगर निगम बिलासपुर का महत्वपूर्ण स्थान है। वर्तमान में नगर में स्वच्छता सर्वेक्षण का कार्य भी चल रहा है, इसका हमें ध्यान रखना है। उन्होंने पार्षदों से अपील करते हुए कहा कि सामान्य सभा की बैठक में एकजुटता के साथ प्रस्ताव का समर्थन करना है। हालांकि इस दौरान मेयर और एक पार्षद आपस में ही भिड़ गए ।दोनों के बीच तीखी बहस चर्चा का विषय बनी हुई है।


बैठक में अनेक पार्षदों ने जनहित कार्यों के लिए अपने महत्वपूर्ण सुझाव रखे। बैठक में प्रमुख रूप से भाजपा जिला महामंत्री सोमेश तिवारी, प्रदीप कौशिक, नगर निगम सभापति विनोद सोनी, बंधु मौर्य, विजय ताम्रकार, श्याम साहू, रंगा नादम, वल्लभ राव, प्रकाश यादव, आशीष तिवारी, सीनू राव, दिनेश देवांगन, कुसुमलता कोशले, संजय सीमा सिंह, श्याम कार्तिक, विजय मरावी, हेमंत मरकाम, नितिन पटेल, अंजनी बबलू कश्यप, मधुबाला टंडन, किरण गोस्वामी, गणेश रजक, जय वाधवानी, रेखा ओमप्रकाश पाण्डेय, कमला पुरूषोत्तम पटेल सहित पार्षदगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!