संत माता अद्दी अम्मा की मासिक वर्सी हर्षोल्लाह से मनाई गई, झूलेलाल साई जी की महा आरती भी की गई

बिलासपुर. सिंधी कॉलोनी स्थित धन गुरु नानक दरबार डेरा संत बाबा थाहिरिया सिंग साहिब दरबार में संत माता अद्दी अम्मा की मीठी याद में मासिक वर्सी मनाई गई इस अवसर पर संगत द्वारा सुखमणि साहिब का पाठ किया गया बबल भाई साहेब द्वारा गुरबाणी, कीर्तन कर साध संगत को निहाल किया गया. विश्व कल्याण के लिए अरदास की गई इस अवसर पर सेवादारीयो ने बताया कि ऐसी मान्यता है कि कोई भी भक्त संत माता अद्दी अम्मा की वर्सी उत्सव पर पांच मोमबत्ती उनके फोटो के समझ श्रद्धा पूर्वक प्रज्वलित करने से भक्तों की मनोकामना पूर्ण होती है . झूलेलाल जयंती के शुभ अवसर पर झूलेलाल साई जी की सेवादारियों द्वारा महा आरती की गई ,कार्यक्रम के समापन पर गुरु का अटूट लंगर वरताया गया जिसे बड़ी संख्या में श्रद्धालु जनों ने ग्रहण किया , इस पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में सोनू लालचंदानी, पूर्व पार्षद सुरेश वाधवानी, प्रकाश जज्ञासी, नानक पंजवानी, राजकुमार कलवानी, राजू धामेचा, जगदीश सुखीजा, नरेश मेहरचंदनी, भोजराज नारवानी, मेघराज नारा, अशोक जज्ञासी, जगदीश जज्ञासी, गंगाराम सुखीजा, सुरेश माधवानी, दीपक लालवानी,नीलम ,अशोक मतलानी ,विकास बजाज, अनीता नारवानी, वर्तमान पार्षद कंचन सुरेश वाधवानी, सोनिया कलवानी, पलक हर्जपाल, कंचन रोहरा, पलक मखीजा, ज्योति हिंदूजा डाक्टर सोनम, अक्षय,राखी इदनानी ,वर्षा सुखीजा, कशिश जेसवानी, बलराम रामानी, , डा. हुंदलदास सोमनानी, राजू धामेचा, मुरली कुकरेजा , अक्षय,राजेंद्र सिंह ,अविनाश हिंदूजा रोशन एवं अन्य दरबार साहिब के सेवादारीयों का विशेष सहयोग रहा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!