
शशि मिश्रा

खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन और भण्डारण के मामले में खनिज विभाग ने कार्रवाई करते हुए 11 मार्च से 13 मार्च तक 5 हाइवा व 6 ट्रैक्टर ट्राली सहित 11 वाहन जब्त किए गए। यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

खनिज विभाग के अफसरों ने बताया कि कलेक्टर के निर्देशानुसार एवं उप संचालक के मार्गदर्शन मे जिला बिलासपुर में खनिज विभाग द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। विभाग के अनुसार 11 मार्च से 13 मार्च तक तीन दिन खनिज अमला बिलासपुर द्वारा निरतु, लोफन्दी, कच्छार, लछनपुर, रतनपुर लमेर, लारिपारा घुटकू, निरतु सेंदरी, कोनी, बिरकोना, मोपका, चकरभाठा, दर्रीघाट, जयरामनगर मस्तूरी क्षेत्र की जाँच की गयी। जाँच के दौरान लारिपारा क्षेत्र से खनिज रेत का अवैध परिवहन करते 2 ट्रैक्टर ट्राली, सेंदरी क्षेत्र से खनिज रेत का अवैध परिवहन करते 4 ट्रैक्टर ट्राली, कोनी क्षेत्र से खनिज रेत का अवैध परिवहन करते 1 हाइवा वाहन, जयरामनगर मस्तूरी क्षेत्र से खनिज रेत का अवैध परिवहन करते 3 हाइवा वाहन व गिट्टी का अवैध परिवहन करते 1 हाइवा वाहन को जब्त किया गया है। इस प्रकार 11 वाहनों को जब्त किया गया है। इन वाहनों को पुलिस थाना कोनी व जाँच चौकी लावर की अभिरक्षा मे रखा गया है। खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण पर खनिज विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई जारी है।
