पिता गया था कमाने खाने गुजरात, पीछे घर में अकेली रह रही 12 साल की मासूम को पड़ोसी युवक ने बनाया हवस का शिकार

मुंगेली जिले के जरहा गांव में रहने वाला मजदूर अपनी पत्नी और दो छोटे बच्चों के साथ कमाने खाने गुजरात गया था। उस दौरान उसने अपनी 12 वर्षीय बेटी को गांव में ही छोड़ दिया था क्योंकि वह सातवीं कक्षा की पढ़ाई कर रही थी । 9 मार्च को उस बच्ची ने अपने पिता को फोन कर बताया कि उसकी तबीयत ठीक नहीं है और उसे खतरा महसूस हो रहा है । सूचना मिलते ही उसका पिता 12 मार्च को गुजरात से वापस गांव पहुंचा तो पाया कि उसकी बेटी डरी सहमी है, जिसने पूछने पर बताया कि 28 फरवरी की रात 10 से 11:00 बजे जब वह अपने कमरे से बाथरूम गई और बाथरूम से वापस अपने कमरे में लौटी तो देखा कि पड़ोसी अरविंद सोनवानी उसके कमरे में मौजूद है। उसे देखकर लड़की डर गई, जिसने उसके अकेले होने का फायदा उठाकर उसके हाथ और मुंह को कपड़े से बांधा और फिर जबरन उसका रेप किया और फिर किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

जिसके बाद से लड़की डरी हुई थी। पिता को इसकी जानकारी होने पर उन्होंने थाना जरहागांव में इसकी शिकायत दर्ज कराई ।पुलिस ने बलात्कार और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पहले तो मामले की जांच कर सबूत इकट्ठा किये और फिर आरोप सही पाए जाने पर फरहदा निवासी 20 वर्षीय अरविंद सोनवानी को गिरफ्तार कर लिया, जिसने 12 साल की मासूम से दरिंदगी की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!