रोटरी क्लब ऑफ़ बिलासपुर क्वींस का ब्रजराज रंगोत्सव आयोजित

रोटरी क्लब ऑफ़ बिलासपुर क्वींस ने 28 फ़रवरी शनिवार को गोविंदम पैलेस में एक फ़ंडराइज़र इवेंट “ब्रजरास रंगोत्सव “का आयोजन किया ,जिसमे राधा कृष्ण के साथ वृंदावन के जैसी फूलों की होली खेली गई ।इस कार्यक्रम में टिकट से प्राप्त फण्ड के द्वारा कैंसर सरवाइवर की सहायता के लिए संचालित संस्था स्पन्दन सोसाइटी को सहायता देनी थी , क्लब के द्वारा इस संस्था को इनक्यावन हज़ार का चेक दिया गया ।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती मीना साव तथा विशिष्ट अतिथियों के रूप में महापौर श्रीमती पूजा विधानी , प्रदेश मंत्री हर्षिता पांडेय , उपस्थित रही । कार्यक्रम ब्रज की होली की थीम पर आधारित था , जिसमे कलाकारों ने राधा कृष्ण के रूप में रासलीला की प्रस्तुति दी । इस कार्यक्रम में क्लब के द्वारा सभी को हर्बल गुलाल और फूल दिए गए , ढोल और डीजे के संगीत में लोंगो ने होली खेलते हुए डांस किया ,और इस रंगोत्सव में 300 से ज़्यादा लोगो ने इस कार्यक्रम का आनंद लिया । रोटरी बिलासपुर क्वींस हर वर्ष इस प्रकार के चैरिटी कार्यक्रम के द्वारा समाज सेवा का कार्य करती है और इस वर्ष उन्होंने कैंसर सर्वाइवर्स के लिए कार्य किया । यहाँ विभिन फ़ूड स्टॉल भी लगे थे जिसमे ठंडाई ,केक ,डोसा ।नूडल्स का भी लोगों ने आनद लिया । कार्यक्रम का संचालन पिनाकी फिटनेस सेंटर के संचालक आरजे शिवम ने किया । कार्यक्रम में उपस्थित सभी स्पॉन्सर्स , कैंसर सर्वाइवर्स और इंफ्लुएंसर का क्लब प्रेसिडेंट सीमा ठाकुर और इवेंट चेयरपर्सन मनीषा जयसवाल के द्वारा मोमेंटो और गिफ्ट हैंपर्स के द्वारा सम्मान किया गया । कार्यक्रम में रोट वंदना सिंग , क्लब उपाध्यक्ष रचना जैन सिंह , रोट स्वाति श्रीवास्तव , रोट संगीता सिंह , रोट रिंकी गांधी , रोट दीप्ति बंसल , रोट आशीषअग्रवाल,गरिमामयी उपस्थिति रहे रोटेरियन चंचल सलूजा ने कार्यक्रम की जानकारी दी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!