ऋषभ की टीम में तुषार और अंकुर को महामंत्री की जिम्मेदारी, बिलासपुर ग्रामीण में युवामोर्चा के जिला और मण्ड़ल पदाधिकारियों की घोषणा

भारतीय जनता पार्टी जिला ग्रामीण संगठन ने आज युवामोर्चा के जिला इकाई एवं मण्डल अध्यक्षों व महामंत्रीयों की विधिवत घोषणा की है भाजपा जिला अध्यक्ष ग्रामीण के अनुमोदन पश्चात युवामोर्चा जिलाध्यक्ष ने जिला पदाधिकारियों,कार्यसमिति सदस्यों व विभिन्न मण्डलों के अध्यक्ष व महामंत्री पद के नामों की सूची जारी कर दी जिसमे मस्तूरी विधानसभा अंतर्गत जयरामनगर मण्डल से तुषार चंद्राकर एवं बेलतरा विधानसभा के दक्षिण मण्ड़ल से अंकुर सिंह को महामन्त्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है युवामोर्चा के इस जम्बो टीम में 51 पदाधिकारी,23 कार्यसमिति सदस्य सहित 8 विशेष आमंत्रित सदस्यों के नाम शामिल किए गए हैं

इसी तरह से ग्रामीण जिला के चौदह मण्डल के अध्यक्ष व महामंत्री के नाम की घोषणा की है संगठन में युवामोर्चा को भाजपा मुख्य संगठन की रीढ़ के रूप में देखा जाता है यही कारण है कि इसकी घोषणा को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्सुकता थी युवामोर्चा जिलाध्यक्ष ऋषभ चतुव्रेदी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों कार्यसमिति सदस्यों को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए टीम भावना के साथ काम करने की बात कही उन्होंने कहा कि युवामोर्चा के माध्यम से जिला में एक मजबूत संगठन का निर्माण करना हमारी प्राथमिकता होगी जिससे पार्टी के विचारधाराओं व शाख में विस्तार हो सके जिले के वरिष्ठ नेताओं के कुशल मार्गदर्शन में काम करना हमारी प्रतिबद्धता है आने वाले वर्षों में इसके सकारात्मक परिणाम मिले यह हमारा प्रयास रहेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!