वैद्य शिरोमणि श्री आर.बी. गोगटे की जयंती पर आयुष्मान आरोग्य मंदिर लखराम में विद्ध कर्म और अग्निकर्म आयुर्वेद चिकित्सा शिविर संपन्न

लखराम :
वैद्य शिरोमणि श्री आर.बी. गोगटे की जयंती के अवसर पर आज आयुष्मान आरोग्य मंदिर, लखराम में प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी *डॉ. रश्मि जितपुरे* द्वारा भगवान धन्वंतरि व वैद्य शिरोमणि श्री रामचंद्र बल्लाल गोगटे के पूजन के साथ किया गया।

इस अवसर पर डॉ. रश्मि जितपुरे ने वैद्य गोगटे के आयुर्वेद में योगदान पर प्रकाश डालते हुए ग्रामीणजनों को अग्निकर्म एवं विधाकर्म चिकित्सा पद्धतियों की जानकारी दी। शिविर में कटि शूल, संधिवात, वात व्याधि, श्वास रोग, कम्पवात, अश्मरी आदि रोगों से पीड़ित मरीजों का परीक्षण किया गया, जिसमें कुल 75 रोगियों का परीक्षण करते हुए 22 मरीजों का अग्निकर्म एवं विद्धकर्म किया गया।

वैद्य गोगटे की जयंती पर समाज के दो विद्वानजनों का शाल एवं श्रीफल से सम्मान किया गया। सभी लाभार्थियों को निःशुल्क आयुर्वेदिक औषधियां प्रदान की गईं। कार्यक्रम को सफल बनाने में **फार्मासिस्ट खिलेश्वर प्रसाद,योग प्रशिक्षक रामेश्वर बरगाह, औषधालय सेविका हेलन बाई एवं पी टी एस अनिल केवट  का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!