दीदी के देवर ने प्रेम जाल में फंसा कर बनाया अश्लील वीडियो और फिर युवती को करने लगा ब्लैकमेल

शशि मिश्रा

रिश्तेदारी और भरोसे को कलंकित करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले की एक 18 वर्षीय युवती को उसकी मौसी के देवर ने प्रेम जाल में फंसाकर न केवल आर्थिक रूप से ब्लैकमेल किया, बल्कि मांग पूरी न होने पर उसके निजी वीडियो सोशल मीडिया पर सार्वजनिक कर दिए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता की मौसी की शादी महाराष्ट्र के पुणे-बीड़ में हुई है। वर्ष 2025 में एक पारिवारिक कार्यक्रम के दौरान युवती का संपर्क मौसी के देवर हम्जा शेख से हुआ। धीरे-धीरे दोनों के बीच मोबाइल और वीडियो कॉल के जरिए बातचीत बढ़ने लगी।

​वीडियो कॉल की स्क्रीन रिकॉर्डिंग से रचा षड्यंत्र

आरोपी ने युवती को विश्वास में लेकर वीडियो कॉल के दौरान उसकी आपत्तिजनक रिकॉर्डिंग कर ली और स्क्रीनशॉट ले लिए। इसके तुरंत बाद हम्जा ने अपना असली रंग दिखाते हुए युवती को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। आरोपी ने वीडियो डिलीट करने के बदले 50 हजार रुपये की मांग की। डर के मारे युवती ने किश्तों में कुछ रकम ऑनलाइन और कैश के माध्यम से आरोपी को दी।

पैसे नहीं मिले तो इंस्टाग्राम पर डाली वीडियो

जब युवती ने और पैसे देने में असमर्थता जताई, तो आरोपी ने 27 जनवरी 2026 को युवती के नाम से बनी एक फर्जी इंस्टाग्राम आईडी पर वे आपत्तिजनक वीडियो अपलोड कर दिए। बदनामी से परेशान होकर पीड़िता ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस की कार्रवाई

कोतवाली थाना प्रभारी शिशुपाल सिन्हा ने बताया कि आरोपी हम्जा शेख (निवासी महाराष्ट्र) के खिलाफ आईटी एक्ट की धारा 67(A) और बीएनएस (BNS) की धारा 308(2) व 296 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की एक टीम आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सक्रिय है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!