धर्मान्तरण कराने की कोशिश, एक गिरफ्तार

शशि मिश्रा


  • बिलासपुर। प्रार्थना की आड़ में प्रलोभन देकर धर्मान्तरण कराने का कोशिश करने वाले एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर मुचलका जमानत पर छोड़ दिया है। सरकण्डा पुलिस के अनुसार, हिंदू धर्म विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के जिला संयोजक चांटीडीह निवासी गौरव धनकर पिता मंगलूराम धनकर ने रिपोर्ट लिखाई। 1 फरवरी को सुबह 8.30 बजे कार्यकर्ता के माध्यम से सूचना मिली सूर्या विहार रायल पैलेष के पीछे रहने वाले जेम्स सिंह अपने घर में प्रार्थना सभा आयोजित कर हिंदू लोगों को एकत्रित कर प्रलोभन देकर धर्मान्तरण कराने की कोशिश कर रहा है। वे कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर जाकर हंगामा मचाते हुए धर्मपरिवर्तन का विरोध किया गया। जिससे आसपास क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और जेम्स सिंह को पकड़कर थाने ले आई। पुलिस ने श्री धनकर की रिपोर्ट पर बीएनएस की धारा 299, 3, 5 के तहत जुर्म दर्ज कर जेम्स सिंह को गिरफ्तार कर मुचलका जमानत पर छोड़ दिया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!