भाजपा के युवा, महिला और किसान मोर्चा में जिला पदाधिकारियों व मंडल अध्यक्षों की घोषणा


बिलासपुर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष  किरण सिंहदेव एवं प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय के मार्गदर्शन, साथ ही संभाग प्रभारी, सहप्रभारी एवं जिला प्रभारी के निर्देश तथा भाजपा जिला बिलासपुर शहर कोर ग्रुप के निर्णयानुसार, भाजपा बिलासपुर शहर जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर की अनुशंसा पर भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष वैभव गुप्ता, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष स्नेहलता शर्मा और किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष दिनेश राजपूत ने अपने-अपने मोर्चों के जिला पदाधिकारियों एवं मंडल अध्यक्षों की घोषणा की है। इस घोषणा के साथ ही संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।


युवा मोर्चा की कार्यकारिणी


भारतीय जनता युवा मोर्चा में महर्षि बाजपेयी, अंकित पाल, निलेश सिंह और अजय यादव को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। केतन वर्मा एवं राजकमल कश्यप को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं लव कौशिक, कोमल साहू, अभिनव उपाध्याय, मोनू रजक और अमित सिंह को जिला मंत्री नियुक्त किया गया है। अंकित गुप्ता को जिला कोषाध्यक्ष तथा राहुल सिंह को जिला सह-कोषाध्यक्ष बनाया गया है।


युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष के रूप में बिलासपुर पश्चिम से अमर राजपूत, बिलासपुर दक्षिण से साहिल कश्यप, बिलासपुर मध्य से योगेश देवांगन, बिलासपुर पूर्वी से देवाशीष दत्ता, बिलासपुर उत्तर से विश्वजीत ताम्रकार और बिलासपुर रेलवे से तनुज वोहरा को जिम्मेदारी दी गई है। इसी प्रकार बिल्हा से विवेक शर्मा, बोदरी से तामेश कौशिक, बरतोरी से चंद्रप्रकाश यादव (मोनू), तिफरा-सिरगिट्टी से पृथ्वी श्रीवास, विजयपुर से सुनील साहू, तखतपुर से सूरज रजक, सकरी से संदीप श्रीवास, गनियारी से अभिलाष लोनिया तथा काठाकोनी से आनंद अवस्थी को मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।


महर्षि बाजपेयी बने भारतीय जनता युवा मोर्चा बिलासपुर शहर जिला के जिला उपाध्यक्ष

महर्षि बाजपेयी को बिलासपुर शहर जिला के जिला उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है। इससे पूर्व महर्षि भाजयुमों उत्तर मंडल सरकंडा के मंडल अध्यक्ष के रूप में सक्रिय भूमिका निभा चुके है। उन्होंने विपक्ष में रहते हुए लगातार आंदोलनों में महती भूमिका निभाई थी उनकी इसी सक्रियता को देखते हुए उन्हें जिला टीम में इस बड़े पद का दायित्व सौंपा गया है |
महर्षि ने अपनी नियुक्ति पर बिलासपुर नगर विधायक अमर अग्रवाल , भाजपा शहर जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर , भाजपा शहर जिला कोषाध्यक्ष गुलशन ऋषि सहित जिले के सभी वरिष्ठ नेताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा की ये भाजपा पार्टी ही है जहाँ कार्यकर्ताओ की मेहनत को असली सम्मान मिलता है |


महिला मोर्चा में नई जिम्मेदारियां

महिला मोर्चा में श्रीमती सुधा गुप्ता, श्रीमती शिप्रा सेमुअल, श्रीमती मंगला पाण्डेय और श्रीमती अनिता श्याम कार्तिक वर्मा को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। श्रीमती नंदनी क्षत्री एवं श्रीमती वंदना सिंह को जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है। वहीं श्रीमती रीना गोस्वामी, श्रीमती श्रद्धा तिवारी, श्रीमती लक्ष्मीन साहू, श्रीमती जया पाण्डेय और श्रीमती रेखा कौशिक को जिला मंत्री की जिम्मेदारी मिली है। श्रीमती दीपमाला झा को जिला कोषाध्यक्ष बनाया गया है।
महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष के रूप में बिलासपुर पश्चिम से श्रीमती प्रतिभा मिश्रा, बिलासपुर दक्षिण से श्रीमती वंदना तिवारी, बिलासपुर मध्य से श्रीमती सोनम साहू, बिलासपुर पूर्वी से श्रीमती लोकेश्वरी राठौर, बिलासपुर उत्तर से श्रीमती सुमन यादव और बिलासपुर रेलवे से श्रीमती कृति झा को नियुक्त किया गया है। इसी क्रम में बिल्हा से श्रीमती रानी चक्रवर्ती, बोदरी से श्रीमती भारती रजक, बरतोरी से श्रीमती कुसुम साहू, तिफरा-सिरगिट्टी से श्रीमती सरोज साहू, विजयपुर से श्रीमती नंदनी मरावी, तखतपुर से श्रीमती लता कश्यप, सकरी से श्रीमती राजेश्वरी पटवा, गनियारी से श्रीमती संतोशी रामनरेश वस्त्रकार तथा काठाकोनी से श्रीमती राधा अविनाश वर्मा को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है।

किसान मोर्चा की घोषणा

किसान मोर्चा में कोमल सिंह ठाकुर, अशोक कौशिक, विशाल सिंह ठाकुर और सतीश यादव को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। दिनेश कौशिक और राहुल कश्यप को जिला महामंत्री बनाया गया है। धर्मेन्द्र चंद्राकर, राजू शर्मा, राजकमल साहू, भागवत मिश्रा और धनीराम यादव को जिला मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। शिव कोरी को जिला कोषाध्यक्ष तथा उत्तरा कश्यप को जिला सह-कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष के रूप में बिलासपुर पश्चिम से जी. अनंत, बिलासपुर दक्षिण से शिव पटेल, बिलासपुर मध्य से सुनील विश्वकर्मा, बिलासपुर पूर्वी से चंदन यादव, बिलासपुर उत्तर से प्रीतराम साहू और बिलासपुर रेलवे से आयुष मेहता को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं बिल्हा से संतोष यादव, बोदरी से मनीष दुबे, बरतोरी से डॉ. चिंताराम साहू, तिफरा-सिरगिट्टी से मन्नू यादव, विजयपुर से अशोक कौशिक, तखतपुर से विश्वनाथ यादव, सकरी से राकेश भोसले, गनियारी से उमाशंकर कौशिक और काठाकोनी से रामफल निर्मलकर को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है।
संगठन को मजबूत करने पर जोर
मोर्चा अध्यक्षों ने विश्वास जताया कि नव नियुक्त पदाधिकारी पार्टी की विचारधारा के अनुरूप कार्य करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करेंगे और समाज के हर वर्ग तक पहुंच बनाकर जनसेवा के कार्यों को गति देंगे। साथ ही सभी पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनसे सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!