

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा, जिला बिलासपुर शहर (छत्तीसगढ़) में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में जिला पदाधिकारियों एवं मंडल अध्यक्षों की घोषणा कर दी गई है। यह घोषणा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मा. श्री किरण सिंहदेव, प्रदेश महामंत्री संगठन मा. श्री पवन साय के मार्गदर्शन तथा संभाग प्रभारी, सहप्रभारी एवं जिला प्रभारी के निर्देशानुसार, भाजपा जिला बिलासपुर शहर कोर ग्रुप के निर्णय पर की गई। भाजपा बिलासपुर शहर जिलाध्यक्ष मा. श्री दीपक सिंह ठाकुर की अनुशंसा पर किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष दिनेश राजपूत ने नई कार्यकारिणी का ऐलान किया।
घोषित जिला पदाधिकारियों में कोमल सिंह ठाकुर, अशोक कौशिक, विशाल सिंह ठाकुर और सतीश यादव को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। दिनेश कौशिक और राहुल कश्यप को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं धर्मेन्द्र चंद्राकर, राजू शर्मा, राजकमल साहू, भागवत मिश्रा, धनीराम यादव और शिव कोरी को जिला मंत्री नियुक्त किया गया है। उत्तरा कश्यप को जिला कोषाध्यक्ष तथा अन्य पदों पर भी कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक दायित्व सौंपे गए हैं।
इसके साथ ही किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्षों की भी घोषणा की गई है। बिलासपुर पश्चिम से जी. अनंत, बिलासपुर दक्षिण से शिव पटेल, बिलासपुर मध्य से सुनील विश्वकर्मा, बिलासपुर पूर्वी से चंदन यादव और बिलासपुर उत्तर से प्रीतराम साहू को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है। बिलासपुर रेलवे से आयुष मेहता, बिल्हा से संतोष यादव, बोदरी से मनीष दुबे, बार्टोरी से डॉ. चिंताराम साहू तथा तिफरा-सिरगिट्टी से मन्नू यादव को जिम्मेदारी दी गई है।
इसी क्रम में विजयपुर से अशोक कौशिक, तखतपुर से विश्वनाथ यादव, सकरी से राकेश भोसले, गनियारी से उमाशंकर कौशिक और काठाकोनी से रामफल निर्मलकर को मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष दिनेश राजपूत ने कहा कि नव नियुक्त पदाधिकारी संगठन की रीति-नीति के अनुरूप कार्य करते हुए किसानों के हितों के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे तथा पार्टी को जमीनी स्तर पर और सशक्त बनाएंगे। उन्होंने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।


