

बिलासपुर। मुख्यमंत्री के 15 नवंबर को नगर आगमन के मद्देनज़र शहर में दिनभर कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम निर्धारित हैं। मुख्यमंत्री कोनी स्थित नवीन संभागीय आयुक्त कार्यालय भवन का लोकार्पण, पुलिस परेड ग्राउंड में जनजातीय गौरव दिवस के मुख्य समारोह में शामिल होना, राजा रघुराज सिंह स्टेडियम में उनकी प्रतिमा का अनावरण, पुराने बस स्टैंड में वंदे मातरम उद्यान लोकार्पण, साइंस कॉलेज मैदान में स्वदेशी मेला निरीक्षण तथा शाम को राउत नृत्य महोत्सव में उपस्थिति दर्ज करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
कार्यक्रमों की श्रृंखला के कारण शहर के अनेक मार्गों पर यातायात प्रभावित रहेगा। यातायात पुलिस ने नागरिकों की सुविधा के लिए समयवार वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए हैं और लोगों से अपील की है कि वे निर्देशों का पालन करते हुए अपने गंतव्य तक सुगमता से पहुँचें।
🚦 समयवार डायवर्जन और वैकल्पिक मार्ग
⏱️ 2:15 PM से 2:50 PM
कोनी मार्ग व्यस्त रहेगा।
- कोनी जाने वाले पेंड्रीडीह, महाराणा प्रताप चौक, स्मार्ट सिटी रोड, बेयर हाउस रोड, नेहरू चौक से मंगला चौक–सकरी मार्ग का उपयोग करें।
- सरकंडा जाने वाले राम सेतु, लिंगियाडीह, गुरुनानक चौक होकर जाएँ।
- सेंदरी-कोनी से शहर आने वाले तुर्काडीह डायवर्जन से सकरी होते हुए शहर आएँ।
⏱️ 2:30 PM से 5:30 PM
राजेंद्र नगर तिराहा से बस स्टैंड–शिव टॉकीज़ मार्ग तक अत्यधिक भीड़ की संभावना।
- यात्री व्यापार विहार रोड, CMD चौक, तारबाहर चौक, शिव टॉकीज़ चौक, गांधी चौक, नेहरू चौक, देवकी नंदन चौक, गोलबाजार रोड, हटरी बाजार, नया रिवर व्यू रोड आदि का उपयोग कर सकते हैं।
⏱️ 5:00 PM से 8:00 PM
सरकंडा मार्ग अत्यधिक व्यस्त रहेगा।
- सरकंडा की ओर जाने वाले लिंगियाडीह मार्ग, छठ घाट मार्ग आदि वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें।
⏱️ 7:30 PM से 8:30 PM
लाल बहादुर शास्त्री स्कूल परिसर के आसपास—कोतवाली चौक, हटरी चौक, गोलबाजार, शनिचरी, विलासा चौक, वाल्मीकि चौक आदि क्षेत्र में यातायात अधिक रहेगा।
- यातायात पुलिस द्वारा सुझाए गए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।
यातायात विभाग ने नागरिकों से आग्रह किया है कि वे अनावश्यक भीड़भाड़ से बचें और सुरक्षित एवं सुचारु आवाजाही के लिए दिए गए निर्देशों का पालन अवश्य करें।
