

बिलासपुर, 20 सितंबर 2025।
त्योहारों के मद्देनज़र सिविल लाइन थाना पुलिस ने शाम की बाइक पेट्रोलिंग के दौरान मिनीमाता नगर तालापारा क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए एक युवक को चाकू रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सुभाष लासरे (उम्र 36 वर्ष, निवासी तालापारा बजरंग चौक) के रूप में हुई है। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
इसके अलावा, पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर शराब सेवन करते पाए गए अहमद खान, राज चतुर्वेदी, आकेश बंजारे और असलम अली के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया है।
साथ ही, इलाके में अशांति फैलाने की आशंका के चलते कोनी थाना क्षेत्र के विनोद यादव और सिनोद यादव के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
