

बिलासपुर स्थित ग्राम हाँफा में देवाधिदेव भगवान बघर्रा पाठ महाराज नृसिंह देव का भव्य मंदिर स्थापित है वहां के आचार्य धनेश उपाध्याय जी ने बताया भाद्रपद शुक्ल पक्ष पूर्णिमा 7 सितम्बर दिन रविवार को संपूर्ण भारत में चन्द्र ग्रहण दिखाई देगा। 7 सितंबर को लगने वाला ग्रहण पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। पूर्ण चंद्र ग्रहण को ही ब्लड मून कहा जाता है। यह ग्रहण पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा सूतक काल प्रारंभ-धार्मिक दृष्टिकोण से ग्रहण से पहले का समय सूतक काल
कहलाता है. यह समय अत्यंत पवित्र और संवेदनशील माना जाता है. सूतक काल हमेशा ग्रहण शुरू होने से 9 घंटे पहले लग जाता है. इस बार सूतक काल की शुरुआत 7 सितंबर को दोपहर 12:57 बजे से होगी. सूतक का समापन ग्रहण खत्म होने के बाद यानी 8 सितंबर सुबह am 1:26 पर होगाधार्मिक परंपराओं के अनुसार सूतक काल के दौरान नियमों का पालन किया जाता है. इस समय में मंत्रों का जाप ध्यान और भगवान का स्मरण विशेष फलदायी माना जाता है. ग्रहण खत्म होने के बाद स्नान कर दान-पुण्य करने से कई गुना पुण्य प्राप्त होता है
