भाजपा नेताओं ने महमंद में सुनी मन की बात, सूर्या सहित भाजपा कार्यकर्ता रहे उपस्थित

महमंद। ग्राम पंचायत महमंद में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात का 133वां एपिसोड पूरे उत्साह के साथ सुना गया। कार्यक्रम के दौरान गांव के सभी आठ बूथों के कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण पंचायत भवन में एकत्र हुए। इस मौके पर मुख्य रूप से भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चे के जिला अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सूर्या , बीपी सिंह सरपंच विक्की निर्मलकर, उपसरपंच मनोज सिंह ठाकुर, ओमप्रकाश सूर्या, दीपक साहू और कई अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में आपातकाल के दौरान संविधान के साथ हुए अन्याय और उस दौर में देश के हालात पर विस्तार से बात की। साथ ही वोकल फॉर लोकल और पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने 1975 में लगे आपातकाल को याद करते हुए कहा कि उस समय देश में लोकतंत्र और संविधान को कुचल दिया गया था। पूरे देश में गुस्से की लहर थी और नागरिकों के अधिकारों का खुलकर हनन हुआ। उन्होंने कहा कि आज हमें उस काले दौर से सबक लेकर संविधान और लोकतंत्र की मजबूती के लिए काम करना है।
प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में वोकल फॉर लोकल पर विशेष जोर देते हुए कहा कि देश तभी आगे बढ़ेगा जब हम अपने देश में निर्मित सामान को प्राथमिकता देंगे। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि स्थानीय उत्पादों को अपनाएं और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में योगदान दें।

पौधारोपण कर दिया पर्यावरण बचाने का संदेश

मन की बात कार्यक्रम समाप्त होने के बाद महमंद में ऑपरेशन सिंदूर के तहत पौधारोपण किया गया। इसके अलावा एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत 50 से ज्यादा पौधों का रोपण किया गया जिनमें मुख्य रूप से नीम, बरगद और पीपल जैसे वृक्ष शामिल रहे। इन सभी पौधों को ट्री गार्ड से सुरक्षित किया गया ताकि भविष्य में ये बड़े होकर छाया और पर्यावरण को संजीवनी दे सकें।


पौधारोपण के बाद सभी उपस्थित ग्रामीणों ने इन पौधों की देखभाल करने और जल संरक्षण के लिए काम करने का संकल्प लिया। इस आयोजन को सफल बनाने में सरपंच विकी निर्मलकर, उपसरपंच मनोज सिंह ठाकुर, दीपक साहू, माधव साहू, अमित रजक, जितेंद्र राय, ललन सूर्यवंशी, सुखनंदन सूर्यवंशी, गंगा रजक, सीना यादव, कुलदीप रजक पूर्व सरपंच धरमलाल सूर्यवंशी, देवी यादव, संजय सूर्यवंशी, बाला राम यादव सहित अन्य कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!