

अहिल्याबाई होलकर की 300 वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी विभिन्न रचनात्मक कार्यक्रम करने जा रही है जो अनेक चरणों में किए जा रहे हैं आज जिला भाजपा कार्यालय में अहिल्याबाई होलकर के जीवन वृत पर तैल चित्रों की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसमें उनके द्वारा किए गए सामाजिक धार्मिक और सांस्कृतिक उत्थानों पर किए गए अभूतपूर्व कार्यों का चित्रण किया गया है अहिल्याबाई होलकर पर चलने वाली दस दिवसीय इस कार्यक्रम में कई जगहों पर संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा साथ ही महिला सम्मान के कार्यक्रम भी जोड़े गए हैं कार्यालय में लगी प्रदर्शनी को देखने जन सामान्य लोगो आना जाना लगा रहा यह प्रदर्शनी तीन दिवस तक लगाई जाएगी जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ने आम जन मानस को आव्हान करते हुए कहा कि यह सनातन मूल्यों के उत्थान का समय है देश में अब ऐसी सरकार है जो भारत के वे विभूतियां जो कालांतर ने एक साज़िश के तहत नकार दिए गए थे उनका पुनरावलोकन किया जा रहा है यही वजह है आज हम अहिल्याबाई होलकर की जयंती के मौके पर उनके गौरव से भरी जीवन गाथा को लोगों के सामने रखने का प्रयास कर रहे हैं प्रदर्शनी के दौरान जिला भाजपा उपाध्यक्ष तिलक साहू कृष्ण कुमार कौशिक गायत्री साहू चंद्रप्रकाश सूर्या ने लोगो का मार्गदर्शन किया


