शादी से किया इनकार तो बलात्कार के आरोप में गया जेल

सरकंडा थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला का हल्दीबाड़ी चिरमिरी निवासी 33 वर्षीय रथ राम कैवर्त्य के साथ परिचय था। महिला के अनुसार रथराम ने उसके साथ विवाह करने का वादा किया था। इसी प्रलोभन में आकर उसने रथराम के साथ जनवरी 2025 में शारीरिक संबंध बनाए थे लेकिन अब रथराम शादी करने से इनकार कर रहा है, जिसके बाद महिला ने उसके खिलाफ सरकंडा थाने में जबरन बलात्कार करने का आरोप लगाया। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर ही रथराम कैवर्त्य को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ 69 बीएनएस की धारा के तहत कार्यवाही की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!