बिलासपुर विधानसभा के सभी 6 मंडलों के पदाधिकारियोके नाम का ऐलान

शुक्रवार को बिलासपुर विधानसभा के सभी 6 मंडलों के पदाधिकारियो की घोषणा कर दी गई। भाजपा मंडल अध्यक्षों ने अपने-अपने मंडल की सूची जारी की। बिलासपुर मध्य मंडल के अध्यक्ष देवेंद्र पाठक के साथ उपाध्यक्ष के तौर पर राजकुमार कैवर्त, संतोषी देवांगन, आनंद तिवारी और कृष्ण मोहन पांडे हैं ।उनके अलावा अन्य पदाधिकारियो की भी घोषणा की गई है।

उत्तर मंडल के अध्यक्ष मनोज सोनी ने भी अपने मंडल के पदाधिकारियो के नाम का ऐलान किया। पश्चिम मंडल के अध्यक्ष बबलू कश्यप के साथ चार उपाध्यक्ष, दो महामंत्री और चार मंत्री एवं कोषाध्यक्ष शामिल है।

रेलवे मंडल के अध्यक्ष एस श्रीनिवास राव ने भी अपने संगठन के अन्य पदाधिकारियो के नाम की घोषणा की।

बिलासपुर दक्षिण मंडल के अध्यक्ष शैलेंद्र यादव के साथ उनकी टीम घोषित कर दी गई है।
इधर पूर्व मंडल के अध्यक्ष राकेश लालवानी के साथ उपाध्यक्ष के तौर पर विक्की रजक, भुनेश्वर कश्यप, विकास सलूजा और चुन्नी मौर्य का नाम आया है। महामंत्री के रूप में शेखर पाल और आशुतोष शर्मा को जिम्मेदारी दी गई है। तो वहीं वेंकट राव, राजेश सूर्यवंशी, बरखा चंद्राकर और पूजा इंगोले को मंत्री का दायित्व दिया गया है। अर्चना मल्लेवार कोषाध्यक्ष बनाई गई है।

आशुतोष शर्मा

देखिए सभी 6 मंडलों की पूरी सूची

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!