शादी का झांसा देकर पीएचई के एसडीओ ने बिलासपुर की महिला डॉक्टर से बनाए शारीरिक संबंध, और अब किसी और से कर रहा है विवाह, महिला डॉक्टर ने दुष्कर्म का लगाया आरोप

बिलासपुर से बड़ी खबर आ रही है, जहां पीएचई के एसडीओ पर महिला डॉक्टर से दुष्कर्म करने का आरोप है। सिविल लाइन में एफआईआर भी दर्ज किया गया है। बिलासपुर के अज्ञेय नगर निवासी नामित कोसरिया पीएचई विभाग में एसडीओ है और फिलहाल वह जांजगीर चांपा में पदस्थ है। इधर बिलासपुर की महिला डॉक्टर का दावा है कि उसका नामित के साथ प्रेम संबंध था। नवंबर 2019 में नमित महिला डॉक्टर से मिला। उसे अपने घर ले गया। कहते हैं नमित ने डॉक्टर के साथ शादी का वादा किया और फिर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाएं ।इसके बाद दोनों लगातार मिलते रहे और दोनों के बीच शारीरिक संबंध बनते रहे।

इस बीच मार्च 2023 में जब महिला डॉक्टर गर्भवती हो गई तो उसने शादी के लिए दबाव बढ़ाया लेकिन फिर नमित ने उसे समझा बूझाकर एमटीपी किट देकर उसका गर्भपात करा दिया।
नामित ने महिला डॉक्टर से कोर्ट मैरिज करने का वादा किया। फिर कहा कि परिजनो की सहमति से दोनों विवाह करेंगे।

बताया जा रहा है कि नमित पिछले 7 साल से महिला डॉक्टर के साथ रिलेशन में था और वह हर साल अपना बर्थडे मनाने बिलासपुर आता था। दोनों साथ मे बर्थडे सेलिब्रेट करते थे। इस साल भी 14 अप्रैल को नमित का बर्थडे था लेकिन वह नहीं आया, जिससे महिला डॉक्टर को नमित पर शक हुआ। उसने जानकारी जुटाई तो पता चला कि नमित किसी और लड़की से शादी करने वाला है। 3 मार्च को बाकायदा उसने दूसरी लड़की से सगाई कर ली है और 20 अप्रैल को उसकी शादी है। खुद को छले जाने का एहसास होने के बाद महिला डॉक्टर ने सिविल लाइन थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज कर दिया है।
महिला डॉक्टर ने बताया कि एसडीओ से प्रेम संबंध की जानकारी उसके परिजनों को भी थी। इधर एफआईआर दर्ज होते ही एसडीओ कोसरिया फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!