रविवार को मनाया जाएगा भाजपा का स्थापना दिवस, जिला, मंडल और बूथ स्तर पर तैयारी पूरी

बिलासपुर। 6 अप्रैल रविवार को भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा जिला, मंडल व बूथ स्तर पर मनाया जायेगा। भाजपा बिलासपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष मोहित जायसवाल एवं बिलासपुर शहर जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर ने बताया कि 6 अप्रैल को प्रातः 10 बजे जिला भाजपा कार्यालय बिलासपुर में पार्टी का झंडा फहराया जायेगा तत्पश्चात कार्यालय में गोश्ठी का आयोजन किया गया है, जिसमें प्रमुख रूप से केन्द्रीय राज्य मंत्री व बिलासपुर सांसद तोखन साहू, बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, छ.ग. राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण क्रेडा आयोग के अध्यक्ष उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी सवन्नी, छ.ग. पाठ्य पुस्तक निगम आयोग अध्यक्ष राजा पाण्डेय, पूर्व विधायक डॉ.कृश्णमूर्ति बांधी, पूर्व विधायक रजनीश सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, महापौर पूजा विधानी, नगर निगम सभापति विनोद सोनी सहित पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।
भाजपा बिलासपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष मोहित जायसवाल एवं बिलासपुर शहर जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर ने समस्त भाजपा, मोर्चा, प्रकोश्ठ के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को प्रातः 10 बजे भाजपा कार्यालय बिलासपुर में उपस्थित होने का आग्रह किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!