प्रधानमंत्री की सभा में जुटेगी 2 लाख से अधिक भीड़, भाजपा पदाधिकारियो और कार्यकर्ताओं को दिया गया टारगेट

बिलासपुर। देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के बिलासपुर जिले में प्रवास को लेकर आज भारतीय जनता पार्टी कार्यालय बिलासपुर में बिलासपुर विधानसभा के भाजपा मंडल अध्यक्ष, भाजपा पार्शद एवं भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए बिलासपुर जिले के संगठन प्रभारी इन्द्रजीत सिंह गोल्डी ने सभी भाजपा पार्शदों एवं वार्ड के वरिश्ठ कार्यकर्ताओं से अपने-अपने वार्डो से अधिक से अधिक संख्या में आमजनों को सभा स्थल तक लाने की जिम्मेदारी दी और कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी चुनाव के बाद छत्तीसगढ़ राज्य का प्रथम प्रवास है, वे बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मोहभट्टा में 30 मार्च को दोपहर में पहुॅचेंगे, यहॉ वे राज्य के विभिन्न विकास कार्यो सहित विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे।
भाजपा बिलासपुर शहर जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की सभा को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने सभी कार्यकर्ता जुट जाये। सभा स्थल में अधिक से अधिक संख्या में सभी कार्यकर्ताओं से पहुॅचने की अपील की। श्री ठाकुर ने उपस्थित पार्शदों एवं पदाधिकारियों से आव्हान किया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के इस प्रवास को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने लोगों की भारी संख्या में उपस्थिति अनिवार्य है। अतः बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र से अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं को सभा स्थल तक लाना है। बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ पहुॅचने का आश्वासन दिया।


इस अवसर पर भाजपा जिला कोशाध्यक्ष गुलशन ऋशि, सभापति विनोद सोनी, विजय ताम्रकार, लक्ष्मीनारायण कश्यप, शैलेन्द्र यादव, देवेन्द्र पाठक, राकेश लालवानी, मनोज सोनी, एस श्रीनिवास राव, अजीत सिंह भोगल, निम्मा जीवनानी, संदीप दास, जुगलकिशोर अग्रवाल, चंद्रप्रकाश मिश्रा, श्रीकांत सहारे, शेखर पाल, नारायण गोस्वामी, अमित चतुर्वेदी, प्रवीण तिवारी, बंधु मौर्य, मोती गंगवानी, प्रकाश यादव, संजय यादव, किरण गोस्वामी, गणेश रजक, वल्लभ राव, कृश्णा रजक, वल्लभ राव, नितिन पटेल, अंचल दुबे, मंजीत गोस्वामी, वसी खान, सुब्रत दत्ता, दुर्गा सोनी, सुशील श्रीवास्तव, दुर्गेश पाण्डेय, शोभा कश्यप, मिनाक्षी यादव, कार्तिक यादव, दीपक साहू सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!