भाजपा ने की बिलासपुर जिले के रोके गए मंडलों में अध्यक्षों की नियुक्ति

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव के अनुमोदन से भाजपा बिलासपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष मोहित जायसवाल एवं भाजपा बिलासपुर शहर जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर ने भाजपा मंडल बिलासपुर पश्चिम, तिफरा सिरगिट्टी, रतनपुर, कोटा, मस्तूरी, मल्हार, देवरीखुर्द के भाजपा मंडल अध्यक्षों की सूची जारी की है

जारी आदेश में लक्ष्मी नारायण कश्यप को बिलासपुर पश्चिम मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, तो वही हरीश साहू तिफरा सिरगिट्टी के मंडल अध्यक्ष बनाए गए हैं। दुर्गा कश्यप बबलू को रतनपुर की जिम्मेदारी मिली है। कोटा से बजरंग जायसवाल, मस्तूरी से विवेक त्रिपाठी और मल्हार से रणजीत सिंह को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है। इधर बिलासपुर शहर के देवरी खुर्द मंडल से रवि बरगाह को अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!