राजस्थान से फरार गांजा तस्कर को रतनपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

यूनुस मेमन

बिलासपुर। जिले में नशे के व्यापार पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में रतनपुर पुलिस ने इण्ड-टू-इण्ड इन्वेस्टिगेशन करते हुए राजस्थान से फरार आरोपी मनोज कुमार सैनी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देश पर जिले में नशे के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 13 सितंबर 2024 को आरोपी राजेश शर्मा को 101.3 किलोग्राम गांजा के साथ पकड़ा गया था। वहीं, मामले में पहले ही 26 सितंबर 2024 को ओडिशा से निलाचन बेहरा और विकम पात्रो को गिरफ्तार किया जा चुका है।

गिरफ्तार आरोपी राजेश शर्मा ने पूछताछ में बताया कि घटना के समय कार में मनोज कुमार सैनी भी मौजूद था, जो फरार चल रहा था। इसके बाद रतनपुर पुलिस की टीम राजस्थान के खेतड़ी रवाना हुई और वहां से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण:
🔹 नाम: मनोज कुमार सैनी
🔹 पिता का नाम: फूलचंद सैनी
🔹 उम्र: 20 वर्ष
🔹 निवासी: मोड़ी, थाना मेहाड़ा, जिला नीमकाथाना (राजस्थान)

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रतनपुर नरेश कुमार चौहान, उनि. मेलाराम कठौतिया, प्र.आर. आर. विजेंद्र रात्रे व नरेश पोर्ते का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!