

बिलासपुर, छत्तीसगढ़: सरकंडा पुलिस को चोरी के एक मामले में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर चोरी की गई सोने-चांदी की ज्वेलरी (कीमत ₹1,15,000) सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पीतांबर साहू, निवासी अशोक नगर, सरकंडा, 22 फरवरी 2025 को अपने परिवार के साथ प्रयागराज, उत्तर प्रदेश, कुंभ स्नान के लिए गए थे। जब वे लौटे, तो उन्होंने पाया कि घर का ताला टूटा हुआ था और आलमारी का लॉकर भी क्षतिग्रस्त था। जाँच करने पर पाया गया कि सोने का मंगलसूत्र, कान के टॉप्स, सोने की फूली, चांदी की पायल, चेन, अंगूठी और अन्य जेवरात चोरी हो चुके थे।
पुलिस की कार्रवाई:
थाना सरकंडा में मामला दर्ज होते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। 6 मार्च 2025 को मुखबिर से सूचना मिली कि विशु श्रीवास ने चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवर को आशुतोष तिवारी को बेच दिया है।
पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी विशु श्रीवास (22 वर्ष) को गिरफ्तार किया, जिसने पूछताछ में चोरी की घटना को स्वीकार किया और बताया कि उसने चोरी किए गए जेवरात को आशुतोष तिवारी (22 वर्ष) के पास बेचा था। इसके बाद आशुतोष तिवारी को भी गिरफ्तार कर लिया गया, जिसने चोरी के गहने खरीदने की बात कबूल की।
बरामद मशरूका:
- चोरी हुए सोने-चांदी के जेवरात (कुल कीमत ₹1,15,000) बरामद।
गिरफ्तार आरोपी:
- विशु श्रीवास (22 वर्ष) – निवासी अशोक नगर, पानी टंकी के पास, अटल आवास, सरकंडा।
- आशुतोष तिवारी (22 वर्ष) – निवासी अशोक नगर, पानी टंकी के पास, अटल आवास, सरकंडा।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर अदालत में पेश कर दिया है।
