गांजा तस्कर जीआरपी आरक्षकों की डेढ़ करोड़ की चल- अचल संपत्ति जप्त

यूनुस मेमन

जिनकी जिम्मेदारी ट्रेनों में गांजा तस्करी रोकने की थी, सिक्कों की खनक देखकर वे खुद गांजा तस्कर बन गए थे। ऐसे ही जीआरपी के चार आरक्षकों द्वारा गांजा तस्करी से हासिल करीब डेढ़ करोड़ की संपत्ति पुलिस ने जप्त की है।
अपने पद का दुरुपयोग करते हुए रेलवे जीआरपी के चार आरक्षक लक्ष्मण गाईन, मन्नू प्रजापति, संतोष राठौड़ और सौरव नागवंशी गांजा तस्करों से हासिल गांजा को बाजार में बेच रहे थे। गांजा तस्करों के साथ उनकी लंबे समय से मिली भगत थी।

23 अक्टूबर को जीआरपी ने योगेश सोंधिया और रोहित द्विवेदी के कब्जे से 20 किलो गांजा जप्त किया था। इसी मामले के विवेचना के दौरान पुलिस को इस बात की जानकारी हुई। यह चारों रेलवे जीआरपी के आरक्षक गांजा तस्करों से गांजा पड़कर उसे अपने सहयोगी योगेश उर्फ गुड्डू और श्यामधर उर्फ छोटू के माध्यम से बेच देते थे । जब यह लोग महासमुंद, रायपुर ,दुर्ग, गोंदिया चांपा, सक्ति, रायगढ़ आदि जगहों पर ड्यूटी में जाते थे तो अपने साथ योगेश और श्यामधर चौधरी को भी लेकर जाते थे ।जो भी गांजा पकड़ाता, वह दोनों को दे देते, जो गांजा खरीदने वालों को यह गांजा बेच देते। इस तरह से ट्रेन में ही गांजा सप्लाई का कारोबार चल रहा था। जिनकी जिम्मेदारी इसे रोकने की थी, वह खुद इसके सरगना बन गए थे।

पुलिस जड़ तक पहुंची तो चारों आरक्षक जेल चले गए। उन्हें नौकरी से भी बर्खास्त कर दिया गया ।इधर पुलिस ने गांजा तस्करी से हासिल उनकी संपत्ति की पड़ताल की। आरोपियों द्वारा अर्जित डेढ़ करोड रुपए की चल अचल संपत्ति, लग्जरी वाहन आदि जप्त किए गए है।

नाम आरोपी जिनकी संपत्ति जप्त की गई:-


01. लक्ष्मण गाईन पिता स्व. सुधांषु गाईन उम्र 36 वर्ष साकिन ग्राम जुगानी कैम्प थाना फरसगांव जिला फरसगांव कोंडागांव छ.ग. हाल मुकाम कंचन विहार थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर छ.ग.
02. मन्नू प्रजापति पिता फुलेष्वर प्रजापति उम्र 36 साल साकिन ग्राम रवेली पोस्ट लोहर्सी थाना पांडूका जिला गरियाबंद हाल मुकाम महिमा नगर वार्ड नंबर 11 थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर छ.ग.
03. संतोष राठौर पिता स्व. जैतराम राठौर उम्र 33 साल साकिन ग्राम फरसवानी थाना उरगा जिला कोरबा हाल मुकाम विवेकानंद नगर फेस 1 नहर रोड थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर छ.ग.

-ः सपंत्ति का विवरण:-

01 लक्षमण गाईन एवं श्रीमती कृष्णा गाईन मौजा सिरगिट्टी तहसील बिल्हा न.प. सिरगिट्टी वार्ड क्र. 07 में 1600 वर्गफुट भुखण्ड जिस पर मकान निर्मीत है।
अनुमानित बाजार मुल्य करीब 50 लाख रू
02. संतोष राठौर मौजा फरसवानी तह. करतला जिला कोरबा 5232 वर्गफीट भुखण्ड
अनुमानित बाजार मूल्य करीब 10 लाख रू
03 मन्नू प्रजापति मौजा नगपूरा बोदरी वि.ख. बिल्हा तह. बोदरी जिला बिलासपुर 1250 वर्गफुट
अनुमानित बाजार मुल्य करीब 15 लाख रू
04 श्रीमती कुसुम प्रजापति पति मन्नू प्रजापति एवं
मन्नू प्रजापति मौजा सिरगिट्टी बिलासपुर तहसील एवं जिला बिलासपुर वार्ड क्र. 07 संत 1428 वर्गफुट भुखण्ड जिस पर मकान निर्मीत है।
अनुमानित बाजार मुल्य करीब 40 लाख रू
05 मन्नू प्रजापति मौजा सिरगिट्टी वार्ड क्र. 07  बिलासपुर 1000 वर्गफुट भुखण्ड
अनुमानित बाजार मुल्य करीब 10 लाख रू

-ः सपंत्ति का विवरण:-

01 मो.सा. हार्ले डेविडसन आरोपी लक्षमण गाईन द्वारा अपने साले के नाम पर क्रय किया है, किस्त आरोपी द्वारा स्वयं जमा किया जा रहा था।
किमती लगभग 2 लाख 80 हजार रू
02 टाटा सफारी 7 एस आरोपी लक्षमण गाईन द्वारा अपने साले के नाम पर क्रय किया है, किस्त आरोपी द्वारा स्वयं जमा किया जा रहा था।
किमती लगभग 20 लाख रू
03 हुण्डई वेन्यू काररा आरोपी संतोष राठौड़ स्वयं के उपयोग हेतु क्रय किया गया है। किमती लगभग कि. 5 लाख रू

उक्त कार्यवाही में आरोपियो की गिरफ्तारी व ’’फायनेष्यिल इन्वेस्टीगेषन’’ व ’’इण्ड-टु-इण्ड’’ विवेचना में शामिल टीम की पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा सराहना की गई है एवं उचित पुरस्कार की घोषणा की गई है

More From Author

टिफिन सेंटर चलाने वाली युवती पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला करने वाला सनकी आशिक पकड़ाया

फरार खाईवाल हुआ गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

About us - स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- प्रवीर भट्टाचार्य पता- पैरामाउंट स्कूल के पास, हेमू नगर ,बिलासपुर, छ गमोबाइल- 9300 326114 ईमेल- sbharatnews1@gmail.comसमाचार पोर्टल S bharat news.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।