मुख्यमंत्री साय ने पर्वतारोही निशा यादव को 3.45 लाख रुपए का चेक किया प्रदान ,पर्वतारोही निशा माउंट किलिमंजारो की चोटी पर तिरंगा फहराएंगी

बिलासपुर/मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज बिलासपुर में आयोजित रिवर व्यू पर बने श्री रामसेतु मार्ग के लोकार्पण कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की पर्वतारोही निशा यादव को स्वेच्छानुदान से स्वीकृत 3.45 लाख रुपए की राशि का चेक प्रदान किया।

निशा यादव अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी किलीमंजारों पर्वत फतह करना चाहती हैं। वे माउंट एवेरेस्ट भी फतह करना चाहती हैं। उनके पिता ऑटो चालक हैं। मुख्यमंत्री को जब कुछ दिन पहले निशा की कमजोर आर्थिक स्थिति का पता चला तो उन्होंने निशा से फोन पर बात कर सरकार की ओर से उन्हें सभी तरह के सहयोग का भरोसा दिया और स्वेच्छानुदान से राशि निशा बेटी के लिए स्वीकृत कर दी। निशा ने इसके लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।

More From Author

नगर निगम के देवरीखुर्द वार्ड 42 के वेस्ट मैनेजमेंट ब्लॉक में लगी भीषण आग, बी पी सिंह और माहौल्ले वासियों की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिलासपुर में श्री रामसेतु मार्ग का किया लोकार्पण, 49.98 करोड़ रुपए की लागत से तैयार हुआ है अरपा रिवर व्यू में श्री राम सेतु मार्ग, बिलासपुर में फिर शुरू होगा मल्हार महोत्सव, शासन की तरफ से महोत्सव के लिए 20 लाख रुपए दिए जाएंगे, अरपा विकास के लिए मास्टर प्लान का किया विमोचन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *