प्रदेश अध्यक्ष ने जिले में कराया भाजपा सदस्यता अभियान का शुभारंभ, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य अमरजीत सिंह दुआ ने किया सदस्यता का नवीनीकरण

बिलासपुर। जिले में भाजपा का सदस्यता अभियान आज से प्रारंभ हो गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह ने यहां भाजपा पदाधिकारी , कार्यकर्ताओं को सदस्यता दिलाई। विधायक अमर अग्रवाल के नेतृत्व में भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य अमरजीत सिंह दुआ ने भाजपा की सदस्यता लेते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विधायक अमर अग्रवाल, धरमलाल कौशिक ,सुशांत शुक्ला, जिला अध्यक्ष रामदेव कुमावत, के अलावा कार्य समिति के सदस्य अमरजीत सिंह दुआ भी सदस्यता अभियान कार्यक्रम में शामिल हुए। भाजपा का सदस्यता अभियान आज से प्रारंभ हो गया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह ने बिलासपुर जिले के कार्यकर्ताओं को सदस्यता दिलाते हुए कहा है कि आज देश की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता 6 साल के लिए सदस्य बनाए जा रहे हैं। और समर्पण भावना से भाजपा के कार्यकर्ता संगठन को मजबूत बनाने के लिए काम कर रहे हैं।

आज त्रिवेणी भवन में अमरजीत सिंह दुआ तथा पार्षद विजय ताम्रकार ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह का स्वागत किया। अमरजीत सिंह ने कहा कि संगठन के निर्देश पर बिलासपुर जिले में भी प्रत्येक बुथ में कम से कम 200 सदस्य बनाने का अभियान चलाया जाएगा। बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा ने विधायक अमर अग्रवाल के नेतृत्व में 50 हजार से अधिक सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। और आने वाले समय में सभी मंडल पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि घर-घर पहुंचकर भाजपा का ऑनलाइन सदस्य बनाएंगे। आज त्रिवेणी भवन में जिले भर के कार्यकर्ता मौजूद थे। सभी मंडल अध्यक्षों को भी, बुथ प्रभारी को सदस्य बनाने के लिए लक्ष्य दिया गया है।

More From Author

कलेक्टर ने महिला अधिकारी-कर्मचारियों की बैठक लेकर सुनी उनकी समस्याएं, महिलाओं के लिए बना पिंक टॉयलेट, झूलाघर और कॉमन रूम भी बनेगा जल्द

शिक्षक दिवस पर श्रवण बाधित  बालिका आवासीय विद्यालय मैं कार्यक्रम का आयोजन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

About us - स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- प्रवीर भट्टाचार्य पता- पैरामाउंट स्कूल के पास, हेमू नगर ,बिलासपुर, छ गमोबाइल- 9300 326114 ईमेल- sbharatnews1@gmail.comसमाचार पोर्टल S bharat news.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।