गृहमंत्री विजय शर्मा का शहर में स्वागत, पूर्व महापौर किशोर राय, प्रदेश कार्य समिति सदस्य अमरजीत सिंह दुआ ने फूल माला से किया स्वागत

बिलासपुर। प्रदेश शासन के गृहमंत्री विजय शर्मा का बिलासपुर प्रवास पर भव्य स्वागत किया गया। भाजपा कार्यालय में विधायक अमर अग्रवाल के नेतृत्व में बिलासपुर विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने एवं संगठन पदाधिकारी ने गृह मंत्री का फूल माला से स्वागत किया। स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से भाजपा के जिला अध्यक्ष रामदेव कुमावत,पूर्व महापौर किशोर राय, प्रदेश कार्य समिति के सदस्य अमरजीत सिंह दुआ, मंडल अध्यक्ष अजीत भोगल अरविंद बोलर, जुगल अग्रवाल,नेता प्रतिपक्ष अशोक विधानी ,पूजा विधानी, के अलावा काफी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी के साथ गृहमंत्री का स्वागत किया।

भाजपा के प्रदेश का समिति के सदस्य अमरजीत सिंह दुआ ने कहा है कि जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है आम जनता को योजनाओं का लाभ मिल रहा है। विजय शर्मा के गृहमंत्री बनने से अब छत्तीसगढ़ में शांति का माहौल बन रहा है । नक्सलियों से अब बातचीत हो रही है। आदिवासियों एवं महिलाओं की सुरक्षा के लिए योजनाओं पर कामहो रहा है। प्रदेश के सभी जिलों में अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए गृह मंत्री विजय शर्मा की दिशा निर्देश पर पुलिसिंग अपना काम कर रही है। बिलासपुर जिले में भी गृहमंत्री के निर्देश पर अपराधों को रोकने के लिए पुलिस काम कर रही हैं। जब से विजय शर्मा गृहमंत्री बने हैं प्रदेश में भाजपा की सरकार है आम जनता सुरक्षित महसूस कर रही है। प्रदेश की कानून व्यवस्था भी सुधार हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!