अधेड़ महिला से करीबी बढ़ाकर बिल्डर ने करीब 9 साल तक किया महिला के साथ दुष्कर्म

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का एक और मामला सामने आया है। पुलिस ने बिल्डर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में रहने वाली 42 वर्षीय महिला अपना मकान बनवा रही थी। इसी क्रम में उसका परिचय मुंगेली जिले के ग्राम कोलिया में रहने वाले राघव सिंह ठाकुर से हुआ। मकान बनाने के दौरान दोनों के बीच घनिष्ठ संबंध बन गए। राघव सिंह लगातार महिला के घर आने जाने लगा। बताते हैं कि 16 अप्रैल 2015 को जब बिल्डर महिला के घर आया तो उसे अकेला पाकर उसने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद बिल्डर ने महिला को झांसा दिया कि वह उससे जल्द ही विवाह करेगा। फिर तो शारीरिक संबंध बनाने का यह क्रम लंबा चला। जब महिला ने राघव सिंह ठाकुर पर विवाह करने के लिए जोर डाला तो उसने मना कर दिया। बताते हैं कि इसी साल 14 फरवरी को भी राघव ने महिला के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाया था। इसी बीच पीड़ित महिला को पता चला कि राघव एक धोखेबाज है उसने कई लोगों के साथ धोखाधड़ी की है, जिसके बाद उसने राघव सिंह ठाकुर के खिलाफ दुष्कर्म का मामला सिविल लाइन थाने में दर्ज कराया है। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!