रक्षा मंत्रालय दिल्ली में हुआ छत्तीसगढ़ के अभियान ऑपरेशन सिपाही रक्षासूत्र का भव्य स्वागत

छत्तीसगढ़ से चला “ऑपरेशन सिपाही रक्षासूत्र” अभियान 13 अगस्त 2024 को 9 लाख सिपाही रक्षासूत्रों (एक चुटकी मिटटी+एक मौली धागे+रक्षक सिपाहियों को एक पत्र) के साथ दिल्ली पहुंचा। जहां इस अभियान का गर्मजोशी से स्वागत, रक्षा मंत्रालय,सेना मुख्यालय साउथ ब्लॉक दिल्ली में हुआ। वहां रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय कुमार सेठ जी एवं वाइस चीफ ऑफ़ आर्मी स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल एन एस राजा सुब्रमनी, पी वी एस एम, ए वी एस एम, एस एम, वी एस एम उपस्थित रहे और 9 लाख “सिपाही रक्षासूत्रों” को ससम्मान ग्रहण किया। पूर्व सैनिक संगठन “सिपाही”, पूर्व सैनिक महासभा का छत्तीसगढ़ सरकार के सहयोग से चलाऐ गये इस अभियान की रक्षा मंत्रालय एवं सेना मुख्यालय में खूब प्रशंसा हुई। भारत के रक्षा राज्य मंत्री जी ने स्वयं मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ माननीय विष्णु देव साय जी को टेलीफोन करके इस राष्ट्रवादी अभियान के लिए बधाई दी। साथ ही संगठन महामंत्री पवन साय जी, विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह जी, केंद्रीय मंत्री महोदय तोखन साहू जी,उपमुख्यमंत्री अरुण साव जी एवं उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा जी के सहयोग की प्रशंसा की। साथ ही भारत के रक्षा राज्य मंत्री महोदय ने इस अभियान की सूचना प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी तक अनिवार्य रूप से पहुंचाने की बात कही।

रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय कुमार सेठ जी ने “ऑपरेशन सिपाही रक्षासूत्र” के उत्तम राष्ट्रवादी विचार के लिए अध्यक्ष “सिपाही”, पूर्व सैनिक महासभा महेंद्र प्रताप सिंह राणा की मन से सराहना की एवं वाइस चीफ ऑफ़ आर्मी स्टाफ, लेफ्टिनेंट जनरल एन एस राजा सुब्रमनी, पी वी एस एम, ए वी एस एम, एस एम, वी एस एम जी ने अपने सैनिक की सोच पर गर्व जताया, उन्होंने विगत वर्ष “ऑपरेशन सिपाही रक्षासूत्र 2023 मे पहुचाई गई 6 लाख 71 हजार सिपाही रक्षासूत्रों के लिए भी धन्यवाद किया। साथ ही अभियान के हिस्सा रहे कोरबा पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष दीपक कुमार सिंह जी, एवं पूर्व सैनिक वारिज कुमार सिंह को धन्यवाद और शाबाशी दी। सभी सिपाही रक्षा सूत्रों को सेना मुख्यालय की सेरेमोनियल बटालियन को ससम्मान सौंप दिया गया है और वाइस चीफ ऑफ़ आर्मी स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल एन एस राजा सुब्रमनी, पी वी एस एम, ए वी एस एम, एस एम, वी एस एम जी ने विश्वास दिलाया कि ये 9 लाख सिपाही रक्षासूत्र रक्षाबंधन से पहले सीमाओं पर भेज दिये जाएंगे।

इस रक्षाबंधन पर छत्तीसगढ़ से बहनों को रक्षा वचन के साथ छत्तीसगढ़ की माटी 9 लाख भारतीय सैनिकों के माथे पर सुशोभित होगी।

More From Author

कलेक्ट्रेट, कंपोजिट बिल्डिंग, सहकारी बैंक और छत्तीसगढ़ भवन समेत सभी शासकीय भवन एवं कार्यालयों में किया गया ध्वजारोहण

स्वतंत्रता दिवस पर खाकी की शान कार्यक्रम के तहत किया गया उत्कृष्ट पुलिस कर्मियों को  पुरस्कृत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

About us - स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- प्रवीर भट्टाचार्य पता- पैरामाउंट स्कूल के पास, हेमू नगर ,बिलासपुर, छ गमोबाइल- 9300 326114 ईमेल- sbharatnews1@gmail.comसमाचार पोर्टल S bharat news.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।