चंद्र प्रकाश सूर्या के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओ और पदाधिकारियो ने भाजपा विजय संकल्प अभियान के तहत घर-घर जाकर लगाया झंडा

भाजपा के विजय संकल्प अभियान के तहत मस्तूरी विधानसभा के बूथ क्रमांक 140 में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर भाजपा का झंडा लगाया, तो वहीं पार्टी का स्टिकर लगाकर जनसंपर्क किया गया। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर कार्यकर्ता घर-घर पहुंचे और हर बूथ में कम से कम 100 झंडा लगाने के लक्ष्य को पूरा किया। किसी क्रम में बूथ क्रमांक 140 में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सूर्या के नेतृत्व में कार्यकर्ता घर-घर पहुंचे और उन्हें मोदी जी का राम-राम कहा। सभी ने केंद्र की मोदी सरकार की उपलब्धियो की जानकारी देते हुए कहा कि मोदी जी की गारंटी यानी 100% पक्का भरोसा। इस लोकसभा चुनाव में भाजपा को 400 सीट दिलाने का आह्वान करते हुए केंद्र के नरेंद्र मोदी सरकार और प्रदेश के विष्णु देव साय सरकार के नेतृत्व में सुशासन और देश के सर्वांगीण विकास के लिए लोगों से वोट रुपी आशीर्वाद मांगा गया।

More From Author

होली के दिन दारु पीने के लिए नहीं दिया पैसा तो , युवक के मोटरसाइकिल में लगा दिया आग, दो फरार बदमाश पकड़े गए

बस की प्रतीक्षा कर रहे युवक के साथ मारपीट और लूटपाट के मामले में आरोपी गिरफ्तार, घटना में तीन नाबालिग भी थे शामिल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

About us - स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- प्रवीर भट्टाचार्य पता- पैरामाउंट स्कूल के पास, हेमू नगर ,बिलासपुर, छ गमोबाइल- 9300 326114 ईमेल- sbharatnews1@gmail.comसमाचार पोर्टल S bharat news.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।