भोजली घाट तोरवा में आयोजित भोजली महोत्सव में बूढ़ा देव नगर को मिला प्रथम पुरस्कार

कैलाश यादव


बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की संस्कृति को बचाने प्रयास किया जाएगा। समिति की हर मांग को पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। उक्त बाते महापौर श्री रामशरण यादव ने भोजली महोत्सव के 18 वें वर्ष पर आयोजित भोजली प्रतियोगिता के दौरान कही।

उन्होंने ने कहा कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति कृषि और यहां के निवासियों के मैत्रीपूर्ण भाव से जुड़ा हुआ है। इसकी झलक यहां के पारंपरिक त्यौहारों में भी दिखाई देती है। इसी कड़ी में सावन महीने के नाग पंचमी से रक्षाबंधन के दूसरे दिन भाद्रपद कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तक भोजली का पर्व धूमधाम से मनाया जाता है।
प्रतिवर्ष की तरह भोजली महोत्सव समिति तोरवा के द्वारा भोजली प्रतियोगिता का आयोजन भोजली घाट विवेकानंद नगर तोरवा वार्ड नंबर 41 में किया गया। इस प्रतियोगिता में सैकड़ों की संख्या में प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नंदकुमार साय अध्यक्ष औद्योगिक विकास निगम, रामशरण यादव महापौर नगर निगम बिलासपुर, विशिष्ट अतिथि अजय यादव एमआईसी मेम्बर, के आतिथ्य में संपन्न हुआ। भोजली दाई एवं छत्तीसगढ़ महतारी के पूजन के पश्चात अतिथियों का स्वागत पुष्प माला एवं पुष्प गुच्छ से किया गया। समिति के अध्यक्ष शंकर यादव के द्वारा स्वागत भाषण में भोजली घाट एवम मंच निर्माण, भोजली पर्व पर अवकाश घोषित करने हेतु मांग किया। कार्यक्रम के प्रथम चरण में छत्तीसगढ़ के लोक कला मंच फूल भंवरा के लोक कलाकारो के द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। द्वितीय चरण में भोजली प्रतियोगिता हेतु पंजीयन एवं प्रतिभागी बच्चों के द्वारा गीत एवं नृत्य का कार्यक्रम पेश किया गया। समिति के द्वारा कार्यक्रम में छ. ग. छालीवुड के प्रसिद्ध हास्य कलाकार संतोष निषाद ( बोचकु), मनीषा वर्मा, विवेक चंद्रा, देव यादव, संजय यादव, विशेष रूप से सम्मिलित रहे।
इस अवसर पर रामशरण यादव एवं नंदकुमार साय ने अपने उदबोधन में कहा कि समिति की मांग को पूरा करने का प्रयास किया जाएगा एवं सभी को शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को समिति के द्वारा पुरस्कार प्रदान किया गया।

कार्यक्रम का संचालन श्रीमती डॉ सुनीता मिश्रा एवं श्री महेंद्र ध्रुव ने किया।आभार प्रदर्शन गंगेश्वर सिंह उइके ने किया। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में भोजली महोत्सव समिति तोरवा बिलासपुर के अध्यक्ष शंकर यादव, समिति सदस्य , श्री गंगेश्वर सिंह उइके, सुनील भोई, नंदकिशोर यादव, , शुभम यादव, , सुरेश दास,,राजेश यादव,मनीष पटेल देवा भोई, गोपाल यादव, जतिन विश्वकर्म श्रीमति ,सुखमत केवट रामबाई सैनिक, अमरीका भोई, कमला भोई, रामप्यारी पटेल, कुंवारी भोई जुगा भोई, भूरी भोई विमला तिवारी, रामेश्वरी रजक, लगानी रजक संतोषी भोई, यशोदा सिंह उइके, रेखा मानिकपुरी ने सराहनीय योगदान दिया।

प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
भोजली पर्व के दौरान प्रतिभागियों को सम्मनित किया गया। जिसमें प्रथम पुरस्कार बूढ़ादेव नगर, द्वितीय पुरस्कार वैशाली ग्रुप तोरवा, तृतीय पुरस्कार माँ गौरी ग्रुप क़ासिम पारा, चतुर्थ पुरस्कार सुमन ग्रुप तोरवा, पांचवा पुरस्कार प्रीति पटेल ग्रुप तोरवा छठवां पुरस्कार विश्वकर्मा ग्रुप तोरवा, सातवां पुरुस्कार शारदा ग्रुप तोरवा आठवां पुरुस्कार माँ जगत जननी ग्रुप कासिम पारा, नवां पुरुस्कार रागनी ग्रुप तोरवा सांत्वना पुरस्कार प्रतिभागियों को प्रदान किया गया।

More From Author

मुंगेली एसपी कार्यालय में आयोजित स्टार सेरेमनी में एसपी चंद्र मोहन सिंह ने पदोन्नत होकर एसआई बने ऑफिसर्स को पहनाया स्टार

कांग्रेस नेता और ठेकेदार की दबंगई का वीडियो वायरल, पड़ोसी महिला की कर दी पिटाई, एफआईआर दर्ज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

About us - स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- प्रवीर भट्टाचार्य पता- पैरामाउंट स्कूल के पास, हेमू नगर ,बिलासपुर, छ गमोबाइल- 9300 326114 ईमेल- sbharatnews1@gmail.comसमाचार पोर्टल S bharat news.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।