कांग्रेस की घोषणा पत्र समिति में बिलासपुर के शैलेश, अटल और वाणी को मिली जगह, सिंह देव इस बार समिति से बाहर, मोहम्मद अकबर बनाएंगे कांग्रेस का घोषणा पत्र

छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने अपनी चुनावी समितियों की तीन सूची एक साथ जारी की है। कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी के सी वेणुगोपाल ने लिस्ट जारी की है। जिसमें घोषणा पत्र समिति की जिम्मेदारी मंत्री मोहम्मद अकबर को दी गई है, इस लिस्ट में 23 लोगों को शामिल किया गया है, जिनमें बिलासपुर विधायक शैलेश पांडे भी शामिल है। मोहम्मद अकबर की समिति में बिलासपुर विधायक शैलेश पांडे के अलावा पर्यटन मंडल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव और कांग्रेस नेत्री पूर्व महापौर वाणी राव भी शामिल है।


इलेक्शन मैनेजमेंट कमेटी में शिव डहरिया को अध्यक्ष बनाया गया है। रामगोपाल अग्रवाल कन्वेयर की भूमिका में रहेंगे। इसमें 7 सदस्य शामिल है। डिसिप्लिनरी एक्शन कमेटी में धनेन्द्र साहू को अध्यक्ष बनाया गया है। 9 सदस्यों को इस लिस्ट में जगह दी गई है। वहीं प्लानिंग एंड स्ट्रैटेजी कमेटी के लिए ताम्रध्वज साहू को अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। 18 कांग्रेस नेताओं के नाम लिस्ट में शामिल हैं। इसके अलावा 11 जिलों के जिला अध्यक्षों की सूची भी जारी की गई है।
खास बात यह है कि इस बार डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव समिति में शामिल नहीं है, जबकि पिछले बार उन्होंने जन घोषणा पत्र तैयार किया था, जिसमें किसानों का कर्ज माफ, बिजली बिल माफ, ₹2500 क्विंटल धान करेगी, शराब बंदी जैसे कई महत्वपूर्ण घोषणाएं शामिल थी, तब घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष सिंहदेव थे और इसी घोषणा पत्र के बल पर कांग्रेस की वापसी हुई थी। इस बार यही जिम्मेदारी मोहम्मद अकबर को दी गई है। बिलासपुर से भी तीन नेता घोषणा पत्र समिति में शामिल होने से उम्मीद की जा रही है कि बिलासपुर की जनता से जुड़ी मांगों को भी घोषणा पत्र में शामिल किया जाएगा।

More From Author

ऑनलाइन बिस्किट ऑर्डर करने वाला हुआ साइबर ठगी का शिकार, अनजान नंबर से भेजे गए लिंक पर क्लिक करते ही बैंक खाते से कट गए लाख रुपए

जनभावनाओं के अनुरूप हो रहा है बेलतरा विधानसभा क्षेत्र का विकास – जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

About us - स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- प्रवीर भट्टाचार्य पता- पैरामाउंट स्कूल के पास, हेमू नगर ,बिलासपुर, छ गमोबाइल- 9300 326114 ईमेल- sbharatnews1@gmail.comसमाचार पोर्टल S bharat news.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।