आगामी चुनाव से पहले भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने किया नई टीम का ऐलान, छत्तीसगढ़ के तीन भाजपा नेताओं को बनाया राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

पांच राज्यों में इसी साल होने वाले विधानसभा चुनाव और 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को अपनी नई टीम का ऐलान किया। केंद्रीय पदाधिकारियों की नई टीम की लिस्ट में कुल 38 नाम हैं। इसमें नए और पुराने चेहरों का समन्वय बैठाया गया है।

इसके मुताबिक, बीएल संतोष राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बने रहेंगे। शिवप्रकाश को राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। राजेश अग्रवाल को कोषाध्यक्ष और नरेश बंसल को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों डॉ. रमन सिंह, वसुंधरा राजे, रघुबर दास को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। मध्यप्रदेश से सौदान सिंह को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और कैलाश विजयवर्गीय को राष्ट्रीय महामंत्री का पद दिया गया है। कांग्रेस से आए अनिल एंटनी को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है। अनिल कांग्रेस नेता एके एंटनी के बेटे हैं।

नई टीम में 13 राष्ट्रीय सचिव बनाए गए हैं। 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और 8 राष्ट्रीय महामंत्री भी बनाए गए हैं।

यूपी से सबसे ज्यादा 6 नाम हैं। सांसद सुरेन्द्र सिंह नागर, रेखा वर्मा, लक्ष्मीकांत बाजपेई और विधान परिषद सदस्य तारिक मंसूर हैं। तारिक अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर रहे हैं। इनके अलावा राधा मोहन अग्रवाल, अरुण सिंह को भी जिम्मेदारी दी गई है।

तेलंगाना से संजय बंदी को टीम शामिल किया गया है। एमपी, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मिजोरम और तेलंगाना में इस साल के आखिर तक चुनाव होने हैं।

मध्यप्रदेश से तीन नेताओं को उनके पद पर बरकरार रखा गया है। कैलाश विजयवर्गीय राष्ट्रीय महामंत्री बने रहेंगे। इसी तरह सौदान सिंह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और ओमप्रकाश धुर्वे भी राष्ट्रीय सचिव के पद पर बने रहेंगे।

इनकी छुट्टी हुई

आंध्र प्रदेश के प्रभारी सुनील देवधर, सीटी रवि और दिलीप सैकिया को भी महामंत्री पद से हटाया गया है। सह कोषाध्यक्ष पद से मंदसौर सांसद सुधीर गुप्ता को हटाया गया है। उनकी जगह नरेश बंसल को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

रमन, शिवराज और राजे को हार के बाद उपाध्यक्ष बनाया था राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 2018 के विधानसभा चुनावों में पार्टी की हार के बाद तत्कालीन भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने इन राज्यों के पूर्व मुख्यमंत्रियों- वसुंधरा राजे, शिवराज सिंह चौहान और रमन सिंह को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया था। पिछले साल सितंबर में नई टीम बनाते समय भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राजे और रमन सिंह को बहाल रखा और 2014 से 2019 तक झारखंड के मुख्यमंत्री रहे रघुबर दास को भी उपाध्यक्ष बना दिया था। इससे पहले शिवराज सिंह चौहान की मुख्यमंत्री के तौर पर मध्य प्रदेश वापसी हो गई थी।

More From Author

चलती कार में लगी आग, रिटायर्ड हवलदार की बन गई अग्नि समाधि

बिलासपुर एयरपोर्ट उन्नयन का कार्य प्रगति पर, एयरपोर्ट के मामले पर उच्च न्यायालय में हुई सुनवाई, अधिवक्ताद्वय ने एयरपोर्ट का किया निरीक्षण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

About us - स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- प्रवीर भट्टाचार्य पता- पैरामाउंट स्कूल के पास, हेमू नगर ,बिलासपुर, छ गमोबाइल- 9300 326114 ईमेल- sbharatnews1@gmail.comसमाचार पोर्टल S bharat news.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।