

बृजेश सिंह कौशिक

अभिनेता समीर खाखर को मंगलवार से सांस लेने में तकलीफ हो रही थीं। उन्हें एमएम अस्पताल, बोरीवली में भर्ती कराया गया। जहां वे बेहोश हो गए थे। डॉक्टर्स की टीम ने उन्हें आईसीयू में रखा। आज बुधवार 15 मार्च 2023 सुबह करीब 4.30 बजे मल्टीपल ऑर्गन फेल होने के कारण उनका निधन हो गया।

समीर खाखर के निधान की पुष्टि उनके भाई गणेश खाखर ने की। उन्होंने बताया कि, “वह सांस संबंधी समस्याओं से पीड़ित थे। वह कल दोपहर सो गए थे और अचानक बेहोश हो गए। डॉक्टर ने हमें सुझाव दिया कि हम उन्हें अस्पताल में भर्ती कराएं। उनका दिल ठीक से काम नहीं कर रहा था और पेशाब संबंधी समस्याएं भी थीं। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था और आज सुबह 4:30 बजे उनका निधन हो गया।”
