बिलासपुर शहर में आगामी फरवरी को आयोजित होने वाले महा रुद्राभिषेक में 1108 परिवार करेंगे 21 प्रकार के जल से भोले भंडारी का अभिषेक, आप भी कैसे हो सकते हैं सम्मिलित, जानिए इस खबर से

बिलासपुर में आगामी 9 फरवरी 2024 को मौनी अमावस्या के शुभ अवसर पर  साइंस कॉलेज ग्राउंड में शाम 4:00 बजे से 1108 परिवारों के द्वारा महा रुद्राभिषेक किया जायेगा जिसमे 21 प्रकार के जलो का प्रयोग करते हुए 1108 पार्थिव शिवलिंगों का सामूहिक महारुद्राभिषेक किया जाएगा। इस अवसर पर वैदिक ब्राह्मण द्वारा रुद्राष्टाध्याई पाठ भी किया जाएगा महात्मा श्री राम भिक्षुक जागरण समिति के इस आयोजन में आदर्श बात यह है कि उक्त कार्यक्रम में कोई जाति बंधन एवं VIP कल्चर को परे रखकर सभी सनातनी शिवभक्त एक साथ बैठ कर रुद्राभिषेक करेंगे।

यजमान पूजन हेतु अपना स्थान पहले से सुनिश्चित कर सकते हैं। पूजा सामग्री संस्था के द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा। यज्ञ में सम्मिलित होने वाले सभी को पारंपरिक वस्त्रों में आना अनिवार्य होगा। पुरुषधोती कुर्ता या कुर्ता पायजामा एवं महिलाएं साड़ी, सलवार सूट पहनकर ही इस यज्ञ में सम्मिलित हो सकते है। अर्जुन समिति द्वारा दोपहर 4:00 बजे अभिषेक कार्यक्रम का आरंभ किया जाएगा इसके लिए यजमानों को दोपहर 3:00 तक पहुंचना होगा शाम 7:30 बजे आरती की जाएगी तो वही सहाय 8:00 बजे से भंडारा आरंभ किया जाएगा पूजा पूर्ण होने के पश्चात् भक्तजनों के लिए भोजन प्रसाद की व्यवस्था रहेगी। आयोजन से जुड़ी अधिक जानकारी हेतु 9993869984 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

अभिषेक के लिए किया जाएगा 21 प्रकार के जल का प्रयोग

शास्त्रों के अनुसार शिव पूजा के लिए 21 प्रकार के जल का प्रयोग करने का विधान है, जिसमें पाद्य, अर्ध्य, मधु पर्क , दूध ,दही, घृत, शहद, शर्करा, पंचामृत, फल रस, हरिद्रा जल ,भस्म जल ,रुद्राक्ष जल, पंचरत्न अष्टधातु जल, विजया, सर्वोषधि जल, सप्त मृत्तिका जल, पंच पल्लव जल, वर्षा जल, चंदन जल और गंगाजल शामिल है। यहां शिव को 21 प्रकार के जल के साथ 21 प्रकार की पूजन सामग्री, पांच प्रकार के फल ,पांच प्रकार के प्रसाद, 11 प्रकार के फूल एव वनस्पति श्रृंगार एवं वस्त्र भी अर्पित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!