पुलिस स्मृति दिवस पर देश के शहीद पुलिस जवानों को किया गया याद

शनिवार को 2री वाहिनी, छसबल, सकरी – बिलासपुर में “पुलिस स्मृति दिवस” का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बिलासपुर संभाग के विभिन्न इकाईयों जिला पुलिस बल, बिलासपुर, मुंगेली, गौरेला पेण्ड्रा – मरवाही, 2री वाहिनी, छसबल, सकरी -बिलासपुर, नगर सेना, बिलासपुर एवं जिला जेल, बिलासपुर पुलिस बैण्ड के प्लाटूनों द्वारा शहीदों को सलामी दी गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री अजय कुमार यादव, (भा.पु.से) पुलिस महानिरीक्षक, विलासपुर रेंज, बिलासपुर द्वारा दिनांक 01.09.2022 से 31.08.2023 तक देश में शहीद हुए जवानों की नामावली सूची का वाचन किया गया एवं शहीद परिजनों से मिलकर उनसे भेंटवार्ता कर उनके स्वास्थ्य, उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली गई एवं उपस्थित संबंधित अधिकारियों को शहीद के परिजनों द्वारा अवगत कराये गये समस्याओं को त्वरित निराकरण करने हेतु निर्देशित किया गया।

इसके उपरांत सभी शहीद परिजनों को साल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किये गये। इस अवसर पर संभाग के श्री संतोष कुमार सिंह (भा.पु.से) पुलिस अधीक्षक बिलासपुर, श्री तिलक राम कोशिमा, (भा.पु.से.) सेनानी, 2री वाहिनी, सबल, सकरी बिलासपुर श्री चन्द्रमोहन सिंह (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक, जिला मुंगेली, श्री सुरेश ठाकुर संभागीय सेनानी, नगरसेना, श्री सी. डी. टण्डन, पुलिस अधीक्षक, रेडियो, बिलासपुर, श्रीमती ज्योति सिंह, उप सेनानी, 2री वाहिनी, श्री राजेन्द्र जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती अर्चना झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, श्री दीपाकर नाथ, जिला सेनानी नगरसेना तथा श्री डी. एस. राजपाल, सेवानिवृत्त पुलिस महानिरीक्षक, श्री पी. एस. ठाकुर, सेवानिवृत्त पुलिस उप महानिरीक्षक, श्री एच. आर मनहर, सेवानिवृत्त पुलिस उप महानिरीक्षक, श्री टी. एक्का, सेवानिवृत्त पुलिस उप महानिरीक्षक एवं श्री जीवेश तिवारी, उप पुलिस अधीक्षक, श्री एच. एल. ध्रुव, सहायक सेनानी, श्री वृषनाथ साय, सहायक सेनानी, श्री पंकज अवस्थी, उप पुलिस अधीक्षक व अन्य अधिकारी / कर्मचारी / शहीद परिजन की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!