

चुनावी वर्ष में किसी भी राजनीतिक दल के लिए मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी बेहद महत्वपूर्ण होती है। बिलासपुर भाजपा के पूर्व मीडिया प्रभारी आलेख वर्मा के निधन के बाद बिलासपुर भाजपा उनकी कमी महसूस कर रही थी, इसलिए भाजपा के नए मीडिया प्रभारी की घोषणा सोमवार की गई। भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर कोर ग्रुप के निर्णयानुसार भाजपा जिला संगठन प्रभारी मोतीलाल साहू एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी की सहमति से भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने बिलासपुर भाजपा जिला मीडिया प्रभारी की घोषणा की है। इसी क्रम में वरिष्ठ पत्रकार के के शर्मा और प्रणव शर्मा को भाजपा जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। उम्मीद की जा रही है कि इससे भाजपा का जनसंपर्क विभाग सशक्त होगा। वैसे पूर्व से ही के के शर्मा और प्रणव शर्मा बिलासपुर भाजपा का जनसंपर्क विभाग संभालते रहे हैं।

