

बिलासपुर, अंचल के प्रतिष्ठित सी.एम.दुबे स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बिलासपुर के एन.एस.एस. इकाईयों के सात दिवसीय शिविर दल को सम्माननीय श्री आनन्द प्रकाश वारियाल सदस्य सचिव राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर सम्माननीय पं. संजय दुबे जी चेयरमैन शासी निकाय और प्रभारी प्राचार्य डॉ. संजय सिंह ने हरि झण्डी दिखाकर आज नेवसा के लिए रवाना किया। इस शिविर दल में 90 छात्र/छात्राएं सम्मिलित हैं।
इस दौरान न्यायाधीश श्री वारियाल ने बताया कि राज्य विधिक सेवा प्राधिकार बिलासपुर और एन.एस.एस. इकाई सी.एम.दुबे स्नातकोत्तर महाविद्यालय बिलासपुर के संयुक्त तत्वाधान में कोटा विकासखण्ड के 11 बैगा ग्रामों में बच्चों के अधिकारों के संरक्षण के लिए हाईटेक बस् द्वारा जागरूकता अभियान एवं सर्वेक्षण कार्य करेंगे। बच्चे हमारे एक राष्ट्र के लिए महत्वपूर्ण संसाधन और भविष्य है। उनके संरक्षण के लिए राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर, नालसा के निर्देशानुसार कटिबद्ध है। बाल शोषण एक जघन्य अपराध है। इस अपराध में पास्को एक्त लागू होता है।

चेयरमेन पं. संजय दुबे ने इस अवसर पर बताया कि हमारे कॉलेज के एन.एस.एस. इकाई गोद ग्राम नेवसा में सात दिवस तक विविध जागरूकता अभियान चलायेंगे। स्कूल में पानी टंकी की व्यवस्था, तालाब में पक्का पचरी निर्माण ग्राम नेवसा के गली के कीचड़ का निर्मूलन हमारा मुख्य लक्ष्य है। इसके पूर्व हमारी इकाई ने गोद ग्राम नेवसा में जल संरक्षण हेतु दो तालाब निर्माण ओ.डी.एफ. बनाने 65 शौचालय निर्माण बगीचा विकास जैसे विकास कार्य नेवसा मंे किया है। इससे राष्ट्रीय स्तर का पहचान और पुरष्कार मिला है।
प्राचार्य डॉ. संजय सिंह ने शिविर दल को सम्पूर्ण आवश्यक सुविधा मुहैया कराने एवं जागरूकता कार्य की सफलता हेतु शुभकामनाएं प्रदान किया।
इस शिविर दल का नेतृत्व कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पी.एल. चन्द्राकर डॉ. के.के. शुक्ला करेंगे तथा साथ में छात्राओं के देख-रेख हेतु महिला प्राध्यापिका सुश्री नन्दा चौधरी और श्री रोहित लहरे सहायक कार्यक्रम अधिकारी सात दिवस तक ग्राम नेवसा एवं आस-पास के ग्यारह ग्रामों में शासन के निर्देशानुसार स्वास्थ्य शिविर विधिक साक्षरता शिविर रैली सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रभात फेरी, विद्वानों का व्याख्यान और परिचर्चा आयोजन करेंगे। इसके अलावा अभावग्रस्त वृद्धजनों को वस्त्र वितरण किया जायेगा।
